लाइव इंडिया न्यूज चैनल से तीन पत्रकारों ने इस्तीफा देकर दूसरे चैनलों में ज्वाइन कर लिया है। एसाइनमेंट (इंटरनेशननल) देख रहे अमितेश कुमार सिंह ने नए लांच होने वाले भोजपुरी चैनल हमार टीवी ज्वाइन कर लिया है। लाइव इंडिया से इस्तीफा देकरर सुरुचि ने वीओआई ज्वाइन कर लिया है। इसी तरह आउटपुट पर कार्यरत राकेश यादव ने भोजपुरी चैनल महुआ में काम शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि लाइव इंडिया का प्रबंधन नए मालिकों के हाथ में आने के बाद अब नए पत्रकारों की भर्ती का अभियान शुरू कर दिया गया है। साथ ही सभी राज्यों में ब्यूरो का भी पुनर्गठन किया जा रहा है। पुनर्गठन के काम के लिए तीन वरिष्ठ पत्रकारों की टीम बना दी गई है। अब सभी ब्यूरो को आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है।
कई प्रदेशों में ओबी वैन तैनात करने की व्यवस्था हो रही है। दिल्ली में कार्यरत संपादकीय और गैर संपादकीय कर्मचारी भी खुश हैं। नये प्रबंधन ने कैंटीन का कायाकल्प कर दिया। अब यहां उम्दा क्वालिटी का खाना मुफ्त में कर्मचारियों को मिल रहा है।











