Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आलोक तोमर बने सलाहकार, समरेंद्र ने एनडीटीवी छोड़ा

मशहूर पत्रकार राहुल देव सीएनईबी की अपनी टीम लगातार मजबूत करते जा रहे हैं। आलोक तोमर जैसे जाने-माने नाम को उन्होंने सीएऩईबी से जोड़ने में सफलता पाई है। आलोक सलाहकार के रूप में सीएऩईबी को अपनी सेवाएं देंगे। प्रिंट में अपने काम से चर्चित हुए आलोक  ने कई टीवी चैनलों व सीरियलों के लिए भी लंबे समय तक काम किया है। पिछले दिनों भड़ास4मीडिया के हमारा हीरो कालम में अपने इंटरव्यू में आलोक ने कहा था कि उन्हें अगर मौका मिला तो वे हिंदी न्यूज चैनलों की भाषा सुधारने के लिए काम करेंगे। अब उनसे उम्मीद की जानी चाहिए कि वे सीएनईबी के जरिए इस दिशा में सकारात्मक काम करके बाकी न्यूज चैनलों के लिए उदाहरण पेश कर पाएंगे।

समरेंद्र सिंह ने एनडीटीवी से इस्तीफा दिया,  ईटीवी ने शुरू किया ‘स्ट्रिंगर हटाओ’ अभियान

एनडीटीवी के आउटपुट डेस्क से समरेंद्र सिंह के इस्तीफा देने की खबर है। दिबांग के नजदीकी कहे जाने वाले समरेंद्र कहां जा रहे हैं, पता नहीं चल पाया है। सूत्रों का कहना है कि एनडीटीवी में दिबांग से जुड़े लोग किनारे किए जा रहे हैं।

खबर है कि ईटीवी भी खर्चा बचाओ अभियान पर चलते हुए अपने स्ट्रिंगरों की सेवाएं समाप्त कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईटीवी, एमपी के रतलाम, रीवा, इटारसी आदि जगहों के जमे-जमाए पुराने स्ट्रिंगरों को चलता कर दिया है। रतलाम में सुशील खरे, इटारसी में प्रमोद पगडइसी तरह ईटीवी, यूपी के 20 से ज्यादा स्ट्रिंगरों को एक महीने की सेलरी देकर नमस्ते किए जाने की सूचना है। इन लोगों को बाहर किए जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...