Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आईबीएन7, जी न्यूज और एनडीटीवी फायदे में

टीवी और टीआरपी (15 फरवरी 2009 से 21 फरवरी 2009 तक)

इस हफ्ते हिंदी न्यूज चैनलों का हाल लगभग वही है जो पिछले हफ्ते था। रैंकिंग में केवल छोटा सा बदलाव हुआ है। इंडिया न्यूज ने लाइव इंडिया को फिर पीछे कर दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान इंडिया टीवी को हुआ है। पिछले हफ्ते के मुकाबले पूरे एक अंक कम हुए हैं। यह 17.3 पर पहुंच गया है। आज तक ने मामूली (0.1) ग्रोथ हासिल की है। इससे नंबर वन और नंबर टू हिंदी न्यूज चैनलों के बीच का फासला और बढ़ गया है। सबसे ज्यादा गेन करने वाला चैनल है- आईबीएन7। इसने पूरे 0.8 अंक जुटाए हैं और पिछले हफ्ते के 7.7 से छलांग लगाकर 8.5 फीसदी मार्केट शेयर कब्जाने का ऐलान कर दिया है। आईबीएन7 के बाद दो अन्य न्यूज चैनलों ने भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।

ये हैं जी न्यूज और एनडीटीवी इंडिया। दोनों ने पिछले हफ्ते की अपनी टीआरपी में 0.6 अंक जोड़ने में सफलता हासिल की है। न्यूज24 जो कई हफ्तों से उछल रहा था, इस हफ्ते धड़ाम की ओर जाता दिख रहा है। उसने कुल 0.6 अंक खोए हैं। इस प्रकार एनडीटीवी को पछाड़ने की अपनी मंशा में सफल होता नहीं दिख रहा है। सहारा के समय के बराबर पहुंच गया है आज तक का तेज। मतलब टीवी टुडे का न्यूज चैनल तेज 4.3 के साथ समय की बराबरी कर चुका है। समय वालों को एलर्ट हो जाना चाहिए अन्यथा अगले हफ्ते तेज से पिछड़ने का खतरा सिर पर मंडराने लगा है।

इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है-

आज तक- 19.8 (चढ़ा 0.1), इंडिया टीवी- 17.3 (गिरा 1.0), स्टार न्यूज- 16.2 (गिरा 0.5), जी न्यूज- 10.7 (चढ़ा 0.6), आईबीएन7- 8.5 (चढ़ा 0.8), एनडीटीवी- 6.4 (चढ़ा 0.6), न्यूज24- 5.1 (गिरा 0.6), समय- 4.3 (यथावत), तेज- 4.3 (चढ़ा 0.1), डीडी न्यूज- 3.1 (गिरा 0.2), इंडिया न्यूज- 2.2 (चढ़ा 0.3), लाइव इंडिया- 2.1 (गिरा 0.1)

(समयावधि : 15 फरवरी 2009 से 21 फरवरी 2009, टीजी : सीएस-15+)

पिछले हफ्तों में किस न्यूज चैनल की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें-

  1. आज तक फिर किंग, न्यूज24 ने एनडीटीवी को दौड़ाया
  2. आज तक की बेताबी, हफ्ते का सितारा स्टार
  3. इंडिया टीवी फिर टापर, एनडीटीवी से पिछड़ा समय
  4. इंडिया टीवी नंबर वन, आज तक की कुर्सी खिसकी
  5. इंडिया टीवी नंबर वन की ओर, आईबीएन के पीछे पड़ा समय
  6. समय का कमाल, एनडीटीवी को किया बेहाल
  7. नए साल में आज तक को निगल जाएगा इंडिया टीवी !
  8. स्टार सुधार, इंडिया झटका, न्यूज धड़ाम, जी जबरदस्त
  9. न्यूज24 के लिए पार्टी टाइम, स्टार न्यूज का बुरा वक्त
  10. जी न्यूज और आईबीएन7 की कुश्ती बराबरी पर छूटी
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...