Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार के जोरदार पतन से इंडिया टीवी नंबर दो बना

सप्ताह 19वां, 3 मई से 9 मई 2009 तक : उड़ि जहाज के पंछी, पुनि जहाज पर आयो। इस हफ्ते एनडीटीवी इंडिया और तेज फिर से क्रमशः आईबीएन7 और न्यूज24 से पीछे चले आए हैं। इस हफ्ते की खास खबर इंडिया टीवी का नंबर दो की कुर्सी पर फिर काबिज होना है। स्टार न्यूज ने पूरे 1.1 अंक का गोता क्या लगाया, इंडिया टीवी 0.1 के नुकसान के बावजूद नंबर दो की कुर्सी पर पहुंच गया। इंडिया टीवी के नंबर दो बनने में जितना हाथ खुद इंडिया टीवी का नहीं है, उससे ज्यादा स्टार न्यूज का है।

सप्ताह 19वां, 3 मई से 9 मई 2009 तक : उड़ि जहाज के पंछी, पुनि जहाज पर आयो। इस हफ्ते एनडीटीवी इंडिया और तेज फिर से क्रमशः आईबीएन7 और न्यूज24 से पीछे चले आए हैं। इस हफ्ते की खास खबर इंडिया टीवी का नंबर दो की कुर्सी पर फिर काबिज होना है। स्टार न्यूज ने पूरे 1.1 अंक का गोता क्या लगाया, इंडिया टीवी 0.1 के नुकसान के बावजूद नंबर दो की कुर्सी पर पहुंच गया। इंडिया टीवी के नंबर दो बनने में जितना हाथ खुद इंडिया टीवी का नहीं है, उससे ज्यादा स्टार न्यूज का है।

टैम की रिपोर्ट को मानें तो स्टार न्यूज ने व्यूवरशिप के मामले अपना हिस्सा काफी तेजी से खोया है। इसका नतीजा उसे नंबर तीन पर फिसलकर भुगतना पड़ रहा है। इस हफ्ते अगर सबसे ज्यादा किसी का नुकसान हुआ है तो वो है जी न्यूज। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते उसने पूरे 1.2 अंक खोए हैं और अब 9.8 की टीआरपी पर आ गया है। आज तक ने सबसे ज्यादा 1.1 अंक का लाभ हासिल कर नंबर दो से अपनी दूरी और ज्यादा बढ़ा ली है। आज तक 20 प्रतिशत के साथ हिंदी न्यूज चैनलों के सेगमेंट में किंग बना हुआ है। एनडीटीवी इस हफ्ते 0.6 अंक ज्यादा पाने के बावजूद आईबीएन के 0.9 अंक ज्यादा पाने से मामूली अंतर से पीछे हो गया है। एनडीटीवी का मार्केट शेयर बढ़कर अब 9 हो गया है जबकि आईबीएन 9.2 के साथ फिर पांचवें नंबर का चैनल बन गया है।

पिछले हफ्ते तेज से मात खाए न्यूज24 ने इस हफ्ते फिर से तेज को पीछे कर दिया है। तेज ने 0.2 अंक खोए हैं जबकि न्यूज24 ने 0.5 अंक जोड़कर कुल 5 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल कर लिया है। समय थोड़ा बढ़ा है जबकि डीडी न्यूज गिरा है इसलिए इन दोनों के बीच फासला मामूली रह गया है। लाइव इंडिया 2.5 फीसदी मार्केट शेयर के साथ इंडिया न्यूज से पूरे एक फीसदी आगे है।

इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 20 (चढ़ा 1.1), इंडिया टीवी- 14.5 (गिरा 0.1), स्टार न्यूज- 14.2 (गिरा 1.1),  जी न्यूज- 9.8 (गिरा 1.2), आईबीएन7- 9.2 (चढ़ा 0.9), एनडीटीवी- 9.0 (चढ़ा 0.6),  न्यूज24 – 5.0 (चढ़ा 0.5), तेज- 4.4 (गिरा 0.2),   डीडी न्यूज- 4.0 (गिरा 0.3), समय- 3.9 (चढ़ा 0.2), लाइव इंडिया- 2.5 (चढ़ा 0.1), इंडिया न्यूज- 1.5 (गिरा 0.14), सीएनईबी- 0.7 (गिरा 0.2), वीओआई- 0.7 (चढ़ा 0.0), जन संदेश- 0.7 (गिरा 0.1)

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 19वां, 3 मई से 9 मई 2009 तक,

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...