Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार फिर नंबर दो पर, आज तक सुपर स्टार

सप्ताह 20वां, 10 मई से 16 मई 2009 तक : 19वें हफ्ते में इंडिया टीवी नंबर दो की पोजीशन पर आने में सफल रहा लेकिन इस 20वें हफ्ते में वह फिर नंबर तीन पर खिसक गया है। स्टार न्यूज ने पूरे 1.7 अंकों का फायदा उठाकर अपनी कुर्सी अपने पास खींच ली है। इंडिया टीवी को इस हफ्ते 0.6 अंकों का घाटा हुआ है। हिंदी न्यूज चैनलों का असली सुपर स्टार आज तक बना हुआ है। उसने इस बार 2.5 अंक अर्जित कर नंबर दो की कुर्सी पर बैठे स्टार न्यूज से अपना फासला और बढ़ा लिया है। आज तक कुल 22.5 फीसदी मार्केट शेयर के साथ नंबर वन है तो स्टार न्यूज के 15.8 अंक हैं। इंडिया टीवी का मार्केट शेयर 13.9 रह गया है।

जी न्यूज अब इंडिया टीवी को टक्कर देने के मूड में दिख रहा है। दहाई की भाग्यशाली टीआरपी जी न्यूज को इस हफ्ते फिर नसीब हुई है। जी न्यूज का मार्केट शेयर 10.2 हो चुका है। उसे 0.4 अंकों की बढ़त मिली है। आईबीएन7 की टीआरपी दहाई तक पहुंचने में बस 0.4 अंक ही कम हैं। इस हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान डीडी न्यूज और एनडीटीवी इंडिया को उठाना पड़ा है। इन दोनों चैनलों को क्रमशः 1.2 और 1.1 अंकों का झटका लगा है। डीडी न्यूज के ज्यादा लुढ़कने से अंकों की कमी के बावजूद समय उससे आगे निकल गया है। 

इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 22.5 (चढ़ा 2.5), स्टार न्यूज- 15.8 (चढ़ा 1.7),  इंडिया टीवी- 13.9 (गिरा 0.6),  जी न्यूज- 10.2 (चढ़ा 0.4), आईबीएन7- 9.6 (चढ़ा 0.4), एनडीटीवी इंडिया- 7.9 (गिरा 1.1),  न्यूज24 – 4.4 (गिरा 0.6), तेज- 3.7 (गिरा 0.7), समय- 3.2 (गिरा 0.7), डीडी न्यूज- 2.8 (गिरा 1.2), लाइव इंडिया- 2.3 (गिरा 0.2), इंडिया न्यूज- 1.5 (चढ़ा 0.04), सीएनईबी- 0.8 (चढ़ा 0.1), वीओआई- 0.7 (यथावत), जन संदेश- 0.7 (यथावत)

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 20वां, 10 मई से 16 मई 2009 तक,

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...