Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी और समय एक पायदान नीचे गिरे

सप्ताह 23वां, 31 मई से 6 जून 2009 तक : लगता है टैम वालों ने ले-देकर इस हफ्ते सब हिसाब बराबर कर दिया है। स्टार न्यूज गेन करने लगा है। इंडिया टीवी आज तक के करीब पहुंचने लगा है। जी न्यूज एनडीटीवी से आगे निकल चुका है। सब कुशल मंगल चल रहा है:) चलिए, इस हफ्ते के टैम के आंकड़ों से कुछ खास खबरें निकालें। पहली खबर- जी न्यूज फिर एनडीटीवी से आगे निकल आया है लेकिन आईबीएन7 के पीछे चलने को मजबूर है। दूसरी खबर- डीडी न्यूज ने सहारा से समय को बेचारा बनाते हुए पीछे छोड़ दिया है। तीसरी खबर- इंडिया टीवी खतरे के निशान को पार कर आज तक के इलाके में पहुंचने को बेताब हो चला है।

चौथी खबर- लाइव इंडिया अपने पतन के चरम दौर में पहुंच चुका है और यह इंडिया न्यूज के बराबर आ गया है। दोनों न्यूज चैनलों का मार्केट शेयर बराबर (1.8) हो गया है। पांचवीं खबर- स्टार न्यूज ने पिछले कुछ हफ्तों में अपनी जमीन खोने के बाद इस हफ्ते थोड़ी सी ताकत ग्रहण की है और पूरे 1.1 अंक ज्यादा पाकर 15.1 फीसदी के मार्केट शेयर की संतोषजनक स्थिति में पहुंचा है लेकिन इंडिया टीवी स्टार न्यूज से अब भी बहुत आगे है।

इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 18.8 (चढ़ा 0.3), इंडिया टीवी- 17.2 (चढ़ा 0.2), स्टार न्यूज- 15.1 (चढ़ा 1.1), आईबीएन7- 9.8 (गिरा 0.4), जी न्यूज- 9.4 (चढ़ा 0.5), एनडीटीवी इंडिया- 8.7 (गिरा 1.1), न्यूज24 – 5.3 (गिरा 0.7), तेज- 4.8 (गिरा 0.6), डीडी न्यूज- 3.9 (गिरा 0.1), समय- 3.5 (गिरा 0.5), लाइव इंडिया- 1.8 (गिरा 0.4), इंडिया न्यूज- 1.8 (यथावत)

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 23वां, 31 मई से 6 जून 2009 तक,

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

पिछले सप्ताह की टीआरपी जानने के लिए क्लिक करें- जी न्यूज से कहिए- बंधु, आप भी जरा सोचिए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...