Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टैम वालों ने इंडिया टीवी को फिलहाल निपटाया

सप्ताह 30वां (19 से 25 जुलाई 09 तक) और 31वां (26 जुलाई 1 अगस्त 09 तक) : 30वें हफ्ते में कोई खास उतार-चढ़ाव न होने की वजह से हम लोगों ने टैम वालों की बाजारू टीआरपी का प्रकाशन नहीं किया। सारे खिलाड़ी अपने-अपने पायदान पर बने हुए थे। सिर्फ आज तक को सबसे ज्यादा करीब 1.9 प्वाइंट का फायदा हुआ था। पर 31वें हफ्ते में टैम वालों ने बम फोड़ दिया है। धमाका कर दिया है। स्टार न्यूज ने नंबर दो की पदवी पर कायम इंडिया टीवी को खदेड़ कर नंबर तीन पर कर दिया है। यही नहीं, एनडीटीवी ने भी जी न्यूज को धक्का दे दिया है। टैम वालों ने इस हफ्ते जबर्दस्त उठापटक करा दिया है जिसके कारण कई न्यूज चैनलों के अफसरों-कर्मियों की नींद उड़ी हुई है। स्टार न्यूज के नंबर दो बनने में इंडिया टीवी का भी काफी योगदान है क्योंकि इंडिया टीवी 30वें हफ्ते के 16.5 से गिरकर 31वें हफ्ते में 15 पर आ गया है। उधर, स्टार न्यूज 14.6 से बढ़कर 15.8 पर पहुंच गया है। तो यह टीवी मीडिया बाजार की ‘रक्तहीन क्रांति’ टैम वालों ने करा ही डाली।

एनडीटीवी का हिसाब-किताब भी टैम वालों के बही-खाते में ठीकठाक चल रहा है। लगता है कि टैम वालों ने ठान लिया है कि अब कंटेंट वाले न्यूज चैनलों को जमा देना है क्योंकि नान-न्यूज वाले चैनलों को चढ़ा-चढ़ा कर टैम वालों ने काफी गाली खा ली है। हालांकि एनडीटीवी को चढ़ाने में टैम वालों ने जी न्यूज पर ठीकरा फोड़ा है। जी न्यूज पिछले हफ्ते 10.3 पर था और इस हफ्ते भी वहीं पर टिका है, बिना टस-मस हुए। एनडीटीवी ने 30वें हफ्ते के 9.4 से छलांग लगाते हुए 10.6 के दहाई के आंकड़े के साथ चौथे नंबर की कुर्सी पर विराजमान हो गया है। हालांकि मार्केट शेयर के ये आंकड़े अनंतिम हैं। फाइनल आंकड़े दो-तीन दिनों में आने वाले हैं, तब पता चल पाएगा कि एनडीटीवी कितना आगे निकल सका है।

आज तक 30वें हफ्ते में 1.9 की छलांग लगाने में कामयाब हुआ था तो 31वें हफ्ते में मामूली 0.3 का नुकसान उठाना पड़ा है। इसी तरह आईबीएन7 को झटका लगा है और आठ फीसदी मार्केट शेयर से लुढ़ककर साढ़े सात फीसदी पर आ चुका है। मध्य क्रम के चैनलों को भी थोड़ा बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। अंतिम तौर पर कौन कितने पानी में रहा, इसके आंकड़े टैम वालों की तरफ से अंतिम आंकड़े आने पर प्रकाशित किए जाएंगे।

अपडेट : टीआरपी के अंतिम आंकड़े

इस हफ्ते (26 जुलाई से 1 अगस्त 09) की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 18.9 (गिरा 0.4),  स्टार न्यूज- 15.7 (चढ़ा 1.1),  इंडिया टीवी- 14.7 (गिरा 1.7),  एनडीटीवी इंडिया- 10.5 (चढ़ा 1.1),  जी न्यूज- 10.2 (गिरा 0.1),  आईबीएन7- 7.6 (गिरा 0.5), समय- 5.6 (गिरा 0.2),  डीडी न्यूज- 3.9 (चढ़ा 0.8) न्यूज24 – 3.9 (गिरा 0.1), तेज- 3.9 (यथावत),  लाइव इंडिया- 2.3 (चढ़ा 0.1),  इंडिया न्यूज- 1.2 (गिरा 0.3), सीएनईबी- 1.0 (चढ़ा 0.1), पी7न्यूज- 0.4 (यथावत), जन संदेश- 0.3 (चढ़ा 0.2)

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 31वां,  26 जुलाई से 1 अगस्त 09 तक,

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...