टीवी और टीआरपी (7 सितंबर – 13 सितंबर 2008)
आज तक और इंडिया टीवी- ये दोनों चैनल जैसे कुश्ती लड़ रहे हों। एक दूसरे को पटकनी देने के लिए पैंतरेबाजी जारी है। इस हफ्ते की कुश्ती का रिजल्ट पिछले हफ्ते वाला ही रहा। इन दोनों चैनलों ने .2 और .2 की वृद्धि हासिल कर साबित किया कि तू डाल डाल तो मैं पात पात। बोले तो, टीआरपी के अखाड़े में यह हफ्ता इन दोनों के लिए कुछ नया लेकर नहीं आया। पिछले हफ्ते का गैप बरकरार रहा। इस हफ्ते आज तक 19.1 पर है तो इंडिया टीवी 17.6 पर। इस हफ्ते का सबसे तगड़ा घाटा झेला स्टार न्यूज ने। पिछले हफ्ते वह 16.4 पर था तो इस हफ्ते कुल 1.1 खिसक कर 15.3 पर आ चुका है। बावजूद इसके तीन नंबर की पोजीशन स्टार न्यूज ने बरकरार रखी हुई है।
जी न्यूज जो नंबर चार पर है वो स्टार न्यूज से काफी नीचे है। जी न्यूज इस हफ्ते थोड़ा गेन करते हुए 10.9 पर है। आईबीएन7, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज24 और समय जैसे चैनल भी थोड़े-थोड़े आगे बढ़े हैं लेकिन किसी ने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है। सबसे नीचे वाले चार चैनलों तेज, लाइव इंडिया, डीडी न्यूज, इंडिया न्यूज को थोड़ा बहुत झटका लगा है और सभी ने कुछ न कुछ प्वाइंट खोए हैं।
देश के टाप 12 हिंदी न्यूज चैनलों की पोजीशन इस प्रकार है-
|
चैनल
|
पिछले चार हफ्ते
|
पिछला हफ्ता
|
इस हफ्ते
|
नफा-नुकसान
|
| 1-आज तक |
18.1
|
18.9
|
19.1
|
0.2
|
| 2-इंडिया टीवी |
16.9
|
17.4
|
17.6
|
0.2
|
| 3-स्टार न्यूज |
16.3
|
16.4
|
15.3
|
-1.1
|
| 4-जी न्यूज |
10.4
|
10.4
|
10.9
|
0.5
|
| 5-आईबीएन7 |
8.4
|
8.1
|
8.7
|
0.6
|
| 6-एनडीटीवी इंडिया |
7.5
|
6.7
|
6.8
|
0.1
|
| 7-न्यूज24 |
5.6
|
5.1
|
5.7
|
0.5
|
| 8-समय |
5.0
|
4.5
|
4.9
|
0.4
|
| 9-तेज |
3.9
|
3.7
|
3.6
|
-0.2
|
| 10-लाइव इंडिया |
3.2
|
3.5
|
3.3
|
-0.2
|
| 11-डीडी न्यूज |
3.3
|
3.5
|
2.6
|
-0.9
|
| 12-इंडिया न्यूज |
1.4
|
1.6
|
1.5
|
-0.1
|











