Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

नंबर वन पर आज तक के साथ स्टार न्यूज भी

टीवी और टीआरपी (2 नवंबर से 8 नवंबर 2008)

न्यूज चैनलों का नया किंग स्टार न्यूज बनता दिख रहा है। इस चैनल ने खबरों के दम पर जो जमीन कई महीनों से चुपचाप तैयार की, उसका फल उसे मिलने लगा है। तभी तो वो कई हफ्तों से नीचे गिरने की बजाय, लगातार आगे बढ़ रहा है। इंडिया टीवी को पछाड़ने के बाद स्टार न्यूज अब आज तक को पटकने के इरादे जताने लगा है। दोनों के बीच कुश्ती इस हफ्ते बराबरी पर छूटी है। आज तक को बेहद दुखी मन से नंबर वन की कुर्सी स्टार न्यूज के साथ मिलकर शेयर करनी पड़ी है। लेकिन एक म्यान में दो तलवारें कब तक रहेंगी? किसी एक को तो खिसकना ही पड़ेगा। उम्मीद है कि कुछ हफ्तों में फैसला हो जाएगा, स्टार न्यूज वाकई नया किंग है या आज तक की बादशाहत बेजोड़ है।

आज तक इस हफ्ते 16.8 की टीआरपी के साथ पिछले हफ्ते के मुकाबले 0.2 नीचे गिरा है। स्टार न्यूज इस हफ्ते 0.9 की बढ़त दर्ज करते हुए 16.8 पर पहुंचा है। इस तरह नंबर वन की कुर्सी इस हफ्ते इन दोनों के पास रहेगी। देखना ये है कि अगले हफ्ते यह कुर्सी अगले हफ्ते किस चैनल के नीचे से खिसकती है। इंडिया टीवी की हालत बुरी है। मर्ज बढ़ता जा रहा है। सेहत लगातार गिरती जा रही है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते वो 1.2 प्वाइंट नीचे गिरकर 15.6 पर रुका। जी न्यूज ने बढ़िया छलांग लगाई है। उसने 0.6 की ग्रोथ हासिल कर अपनी टीआरपी फिर दहाई 10.1 में कर ली है। आईबीएन 7 थोड़ा सा (0.1) खिसका है।

एनडीटीवी इंडिया भी गिरकर 7.7 पर पहुंच गया है। इस हफ्ते उसे 0.5 का नुकसान हुआ है। न्यूज 24 ने तो कमाल किया है इस हफ्ते। पूरे 0.8 की छलांग लगाई है। अब टीआरपी में वो 6.6 फीसदी का हिस्सेदार हो चुका है। न्यूज 24 धीरे धीरे एनडीटीवी को पछाड़ने की तरफ बढ़ता दिख रहा है। उसने अपने प्रतिद्वंद्वी समय को काफी पीछे छोड़ दिया है। समय इस हफ्ते 5.3 पर है। लाइव इंडिया और इंडिया न्यूज, इन दोनों न्यूज चैनलों ने थोड़ी थोड़ी तरक्की की है। लाइव इंडिया ने इस हफ्ते 0.5 तो इंडिया न्यूज ने 0.4 अंक बढ़ाए हैं। इनके अंक क्रमशः 2.8 और 2.0 हो गए हैं।

इस हफ्ते के अंक इस प्रकार हैं-

आज तक- 16.8, स्टार न्यूज- 16.8, इंडिया टीवी- 15.6, जी न्यूज- 10.1, आईबीएन7- 8.8, एनडीटीवी इंडिया- 7.7, न्यूज24 – 6.6, समय- 5.3, तेज- 4.1, डीडी न्यूज- 3.5, लाइव इंडिया- 2.8, इंडिया न्यूज- 2.0

(समयावधि- 2 नवंबर से 8 नवंबर 2008, टीजी- सीएस 15+)

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement