टीवी और टीआरपी
(कैटगरी- हिंदी न्यूज चैनल, समयावधि- 3 से 9 अगस्त 2008)
इस हफ्ते की टीआरपी की सबसे खास बात है इंडिया टीवी का आज तक के गर्दन को छूटे हुए सिर के पास पहुंचना। आज तक सिर्फ दशमलव पांच की बढ़त रखते हुए नंबर एक की कुर्सी पर विराजमान है। इंडिया टीवी के कुल 18.2 अंक हैं जबकि आज तक के 18.7 ही हैं। आज तक ने इस हफ्ते में पिछले हफ्ते के मुकाबले 1.6 अंक खोया है। अगर यही रफ्तार बरकरार रही तो लगता है अगले हफ्ते में आज तक नंबर एक का ताज इंडिया टीवी के हाथों फिर गंवा देगा।
इस हफ्ते सबसे ज्यादा अगर किसी ने गेन किया है तो वो है डीडी न्यूज और सबसे ज्यादा किसी ने लूज किया है तो वो है आईबीएन-7। डीडी न्यूज ने 1.7 की बढ़त लेते हुए टीआरपी लिस्ट में एक पायदान की छलांग लगाकर 10वें पोजीशन पर पहुंच गया है। इसके चलते लाइव इंडिया को एक पायदान नीचे 11वें स्थान पर आना पड़ा। आईबीएन-7 ने 1.8 अंक पिछले हफ्ते के मुकाबले खोया है। पिछले हफ्ते यह 9.8 अंक के साथ चौथे पोजीशन पर था तो इस हफ्ते यह पांचवें स्थान पर खिसक गया है। चौथा स्थान पाया है जी न्यूज ने। स्टार न्यूज ने इस हफ्ते भी अपनी नंबर तीन को पोजीशन बरकरार रखी है।
इस हफ्ते की टीआरपी के हिसाब से हिंदी के शीर्ष 12 न्यूज चैनल इस प्रकार हैं-
|
चैनल
|
पिछले 4 हफ्ते
|
पिछला हफ्ता
|
इस हफ्ते
|
नफा-नुकसान
|
| 1-आज तक |
17.7
|
20.3
|
18.7
|
-1.6
|
| 2- इंडिया टीवी |
17.2
|
17.1
|
18.2
|
1.1
|
| 3- स्टार न्यूज |
14.9
|
15.7
|
15.7
|
0.1
|
| 4- जी न्यूज |
10.2
|
9.1
|
10.2
|
1.2
|
| 5- आईबीएन 7 |
9.4
|
9.8
|
7.9
|
-1.8
|
| 6- एनडीटीवी इंडिया |
8.5
|
7.5
|
7.3
|
-0.2
|
| 7- न्यूज 24 |
5.7
|
5.4
|
5.4
|
0.0
|
| 8- तेज |
4.3
|
3.9
|
4.5
|
0.6
|
| 9- समय |
4.5
|
4.9
|
4.3
|
-0.6
|
| 10-डीडी न्यूज |
2.8
|
1.7
|
3.4
|
1.7
|
| 11- लाइव इंडिया |
3.9
|
3.3
|
3.0
|
-0.3
|
| 12- इंडिया न्यूज |
1.0
|
1.3
|
1.3
|
0.0
|











