Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

उर्दू चैनल ‘मुंसिफ’ के हेड बने रियाज अहमद

[caption id="attachment_14935" align="alignleft"]रियाज अहमदरियाज अहमद[/caption]हैदराबाद से जल्द लांच होने वाले 24×7 उर्दू के न्यूज और इनफोटेनमेंट चैनल ‘मुंसिफ’ के चैनल हेड रियाज अहमद बनाए गए हैं। वे मुंसिफ ग्रुप के साथ 1 मार्च 2009 से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वे ईटीवी के उर्दू चैनल के हेड थे। फिल्म, सीरियल और पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय रियाज अहमद भारत में टीवी सीरियलों की शुरुआत करने वाली कोर टीम के सदस्य रहे हैं। बुनियाद सीरियल से पहले वर्ष 1994 में दिखाए गए सीरियल ‘जान-ए-आलम’ के एसोसिएट डायरेक्टर रहे हैं रियाज। इस सीरियल के डायरेक्टर मुजफ्फर अली थे। यह सीरियल अवध के नवाब वाजिद अली शाह के जीवन पर आधिरत था। मुंसिफ चैनल जो ग्रुप लांच करने जा रहा है वह पहले से ही मुंसिफ नाम का प्रसिद्ध उर्दू अखबार हैदराबाद से प्रकाशित करता है। 

रियाज अहमदहैदराबाद से जल्द लांच होने वाले 24×7 उर्दू के न्यूज और इनफोटेनमेंट चैनल ‘मुंसिफ’ के चैनल हेड रियाज अहमद बनाए गए हैं। वे मुंसिफ ग्रुप के साथ 1 मार्च 2009 से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वे ईटीवी के उर्दू चैनल के हेड थे। फिल्म, सीरियल और पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय रियाज अहमद भारत में टीवी सीरियलों की शुरुआत करने वाली कोर टीम के सदस्य रहे हैं। बुनियाद सीरियल से पहले वर्ष 1994 में दिखाए गए सीरियल ‘जान-ए-आलम’ के एसोसिएट डायरेक्टर रहे हैं रियाज। इस सीरियल के डायरेक्टर मुजफ्फर अली थे। यह सीरियल अवध के नवाब वाजिद अली शाह के जीवन पर आधिरत था। मुंसिफ चैनल जो ग्रुप लांच करने जा रहा है वह पहले से ही मुंसिफ नाम का प्रसिद्ध उर्दू अखबार हैदराबाद से प्रकाशित करता है। 

इस ग्रुप के चेयरमैन खान लतीफ खान हैं। यह ग्रुप कई एजुकेशनल संस्थान व ट्रस्ट भी संचालित करता है। मुंसिफ चैनल के लिए शीर्ष स्तर पर कई और नियुक्तियां हो चुकी हैं। असलम खान को आपरेशन हेड बनाया गया है तो नदीम साबिर को जनरल मैनेजर मार्केटिंग का ओहदा दिया गया है। टेक्निकल हेड का काम जान देखेंगे। चैनल हेड के रूप में काम देख रहे रियाज अहमद ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत और खाड़ी देशों समेत दुनिया के कुल 99 मुल्कों में यह चैनल दिखेगा। इस उर्दू चैनल के लिए प्रतिभावान और मेहनती टीवी पत्रकारों की जरूरत है। अगर कोई इच्छुक है तो [email protected] के जरिए संपर्क कर सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...