Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एस1 के कायाकल्प की तैयारी, समीर बने सीईओ

समीर दीक्षितएस1 न्यूज चैनल प्रबंधन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए समीर दीक्षित को बतौर सीईओ चैनल के संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी है। 21 वर्षीय समीर ने हाल में ही सिंबोयसिस, पुणे से बीबीए कंप्लीट किया है। चैनल में आज उनका पहला दिन था। एस1 न्यूज चैनल के चेयरमैन विजय दीक्षित के पुत्र समीर दीक्षित की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में ही हुई है। भड़ास4मीडिया से बातचीत में समीर ने अपनी प्राथमकिताओं के बारे में जानकारी दी। समीर का मानना है कि चैनल का कंटेंट अच्छा है लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग की दिक्कतों की वजह से हम लोग वह मुकाम नहीं हासिल कर पा रहे हैं, जिसके हकदार हैं। इसे पाने के लिए एस1 की अनुभवी टीम के सहयोग से कई नए कदम उठाए जाएंगे।

समीर दीक्षितएस1 न्यूज चैनल प्रबंधन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए समीर दीक्षित को बतौर सीईओ चैनल के संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी है। 21 वर्षीय समीर ने हाल में ही सिंबोयसिस, पुणे से बीबीए कंप्लीट किया है। चैनल में आज उनका पहला दिन था। एस1 न्यूज चैनल के चेयरमैन विजय दीक्षित के पुत्र समीर दीक्षित की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में ही हुई है। भड़ास4मीडिया से बातचीत में समीर ने अपनी प्राथमकिताओं के बारे में जानकारी दी। समीर का मानना है कि चैनल का कंटेंट अच्छा है लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग की दिक्कतों की वजह से हम लोग वह मुकाम नहीं हासिल कर पा रहे हैं, जिसके हकदार हैं। इसे पाने के लिए एस1 की अनुभवी टीम के सहयोग से कई नए कदम उठाए जाएंगे।

मीडिया के फील्ड में बिलकुल नया होने के सवाल पर समीर का कहना है कि प्रतिभा और अनुभव, दो अलग-अलग चीजें होती हैं। एस1 में अनुभवी लोगों की कमी नहीं है। इन अनुभवी लोगों के चलते ही हम लोग बेहतर कंटेंट दे पा रहे हैं। जरूरत अब युवा और प्रतिभावान लोगों द्वारा चैनल को नई दिशा की ओर ले जाने की है। हम लोग कंटेंट के मामले में दूसरे कई चैनलों से स्ट्रांग हैं। मेरा फोकस डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग पर होगा ताकि चैनल की दृश्यता को बढ़ाया जा सके। अगर लोग देख ही नहीं पाएंगे तो फिर तारीफ या आलोचना कैसे करेंगे। एस1 की टीम में फेरबदल करने के सवाल पर समीर का कहना था कि टीम यही काम करेगी। टीम के माइंडसेट को केवल चेंज करना है। समीर के मुताबिक वे उम्मीद करते हैं कि चैनल युवाओं की ऊर्जा और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में जल्द ही नये कलेवर के साथ आम लोगों की आवाज के रूप में अपनी नई पहचान बनायेगा।

विजय दीक्षितएस1 न्यूज के चेयरमैन विजय दीक्षित से भड़ास4मीडिया ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा-‘मैं कंपनी के दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी रहता हूं इसलिए चैनल के काम को ठीक ढंग से देख नहीं पाता था। चैनल में वरिष्ठ लेवल पर एक आदमी की जरूरत थी जो डे-टुडे के काम को अच्छी तरह से हैंडल कर सके और सभी चीजों पर नजर रख सके। डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग, प्रोग्रामिंग की दिक्कतें दूर करने के लिए और चैनल के संचालन को सहज बनाने के लिए समीर को बतौर सीईओ जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उम्मीद करते हैं कि वे टीम के मनोबल को बढ़ाते हुए चैनल को नया तेवर व कलेवर देने में सफल होंगे। मीडिया से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स भी समीर हैंडल करेंगे। ‘एस1 तड़का’ नाम से म्यूजिक चैनल लांच करने की योजना है। समीर से मूर्त रूप देने का काम करेंगे।

विजय दीक्षित ने एस1 न्यूज चैनल के कर्मियों को आश्वस्त किया कि उनके हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंदी के दौर में थोड़ी बहुत ऊंच-नीच तो मीडिया में हर जगह है। उन्होंने बताया कि जब सुप्रीम कोर्ट की मानिटरिंग कमेटी की अनुशंसा के बाद चैनल का आफिस दिल्ली से हटाकर नोएडा शिफ्ट गया था तो चैनल आफ एयर होने के उन चार महीनों में भी हमने एस1 कर्मियों को घर बिठाकर सेलरी दी थी। उन्होंने बताया कि चैनल में असल दिक्कत टाप लेवल पर किसी के न होने से पैदा हो रही थी, जो अब दूर कर दी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...