त्रिवेणी समूह के चैनल वायस आफ इंडिया से एक बड़ा विकेट गिरा है। एंकर और न्यूज रूम एडिटर निशांत चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी इंडिया टीवी के साथ शुरू की है। निशांत इंडिया टीवी में एंकर और स्पेशल करेस्पांडेंट बनकर गए हैं। वीओआई में निशांत ने जून 2008 में एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में ज्वाइन किया था। वे सहारा समय से वीओआई आए थे। भड़ास4मीडिया से बातचीत में निशांत ने इस्तीफे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बेहतर मौका मिलने के चलते वे वीओआई से विदा ले रहे हैं। निशांत ने वीओआई में काम करने वाले लोगों की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा- ”अच्छे वक्त में तो सब साथ देते हैं लेकिन बुरे वक्त में साथ निभाने वाले बहुत कम होते हैं। हर दिक्कत से बेपरवाह वीओआईकर्मी सिर्फ और सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज देने और अच्छी खबरें निकालने में लगे रहते हैं। यह रवैया काबिलेतारीफ है।” निशांत ने अपना करियर 9 साल पहले जी न्यूज से शुरू किया था। बाद में डीडी न्यूज की लांचिंग टीम के वरिष्ठ लोगों की टीम के हिस्से बने। डीडी न्यूज में वे एंकर और प्रिंसिपल करेस्पांडेंट पद पर थे। फिर आज तक पहुंचे जहां वे एंकर-प्रिंसिपल करेस्पांडेंट पद पर डेढ़ साल तक रहे। तीन वर्ष सहारा समय में गुजारा।











