लाइव इंडिया प्रबंधन ने कामकाज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के ब्यूरो को दो भागों में विभक्त कर दिया है। एक ब्यूरो मुंबई का होगा और दूसरा शेष महाराष्ट्र का। मुंबई ब्यूरो के चीफ वाहिद अली खान होंगे जो अभी तक संपूर्ण महाराष्ट्र के ब्यूरो चीफ हुआ करते थे। एनडीटीवी, मुंबई के साथ पारी खेल चुके रवि तिवारी को शेष महाराष्ट का ब्यूरो चीफ बनाया गया है। दोनों ही ब्यूरो लाइव इंडिया और मी मराठी चैनलों के लिए खबरें व शो मुहैया कराएंगे। लाइव इंडिया के सीईओ सुधीर चौधरी ने इन बदलावों की पुष्टि की है।
इंडिया न्यूज के भोपाल में संवाददाता संजीव श्रीवास्तव और सुनील शर्मा को कार्यमुक्त कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि खर्चे कम करने की कवायद के तहत प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से कई लोगों को हटा दिया है।
पिछले दिनों पत्रिका बाय बोलने वाले सचिन ने नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने इलेक्ट्रानिक मीडिया का दामन थामा है और ईटीवी, राजस्थान की टीम के हिस्से बन गए हैं।