वरिष्ट पत्रकार केल्विन जोशवा ने जी न्यूज, मुंबई में बतौर असिस्टेंट एडीटर ज्वाइन किया है। वे इससे पहले 9 एक्स न्यूज, मुंबई में स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम के महाराष्ट्र हेड थे। वे जी न्यूज से ही 9 एक्स न्यूज गए थे। केल्विन के पास मिड डे और एशियन एज जैसे अखबारों में काम करने का अनुभव है। पत्रकारिता में वे 17 वर्षों से हैं। केल्विन क्राइम के ठीकठाक रिपोर्टरों में माने जाते हैं। वे बैंकाक में छोटा राजन का इंटरव्यू करने के लिए जाने जाते हैं।
भोजपुरी चैनल महुआ के डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और इनपुट प्रभारी तारकेश्वर मिश्र ने इस संस्थान से 65 दिनों बाद ही इस्तीफा दे दिया है। वे कहां जा रहे हैं, अभी पता नहीं चल पाया है।
इससे पहले महुआ में आए इनपुट प्रभारी मुकेश बालयोगी ने 20 दिन में ही संस्थान को टाटा कर दिया था। उनके भी पूर्व जो इनपुट प्रभारी थे, अनुपम शुक्ला, उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि महुआ में अंदरखाने राजनीति चरम पर है।











