स्टार न्यूज से खबर है कि एंकर राधिका चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक राधिका चतुर्वेदी के इस्तीफे को प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है। इस्तीफे के पीछे वजह क्या है, इस्तीफे के बाद राधिका क्या करने वाली हैं, यह पता नहीं चल पाया है। राधिका स्टार न्यूज के साथ छह वर्षों तक रहीं। वे स्टार न्यूज के साथ चैनल की लांचिंग से ही जुड़ी हुई थीं।
राधिका ने तीन वर्ष पहले टीवी मीडिया से जुड़े रवि कौशिक से शादी की। उनके पति मुंबई में टीवी18 ग्रुप के साथ कार्यरत हैं। राधिका पहले स्टार न्यूज की मुंबई टीम में थीं। बाद में चैनल का आफिस दिल्ली शिफ्ट हुआ तो उन्हें भी यहां आना पड़ा। कहा जा रहा है कि राधिका मुंबई लौटना चाहती थीं। इस बारे में उन्होंने प्रबंधन से कई बार बात भी की लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल पाया। ज्ञात हो कि राधिका ‘सिटी सिक्स्टी ‘नामक प्रोग्राम से चर्चित हुईं और इस कार्यक्रम का फेस बन गईं।