विद्या शंकर तिवारी ने नई पारी शुरू की है। उन्होंने ए2जेड न्यूज चैनल में बतौर एसोसिएट एडिटर ज्वाइन किया है। पिछले महीने उन्होंने कुछ कारणों से अमर उजाला से इस्तीफा दे दिया था। वे अमर उजाला में तीन वर्षों से थे। उन्होंने मेट्रो एडिटर और नेशनल ब्यूरो हेड के रूप में काम किया। विद्या शंकर ने अपना करियर दैनिक जागरण से शुरू किया। राष्ट्रीय सहारा, दिल्ली में भी वे कई वर्षों तक कार्यरत रहे।
अपर्णा काला ने फिर से न्यूज24 ज्वाइन कर लिया है। वे साल भर बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वे आईबीएन, स्टार न्यूज, आज तक में काम कर चुकी हैं। एंकर के बतौर नाम कमाने वाली अपर्णा पारिवारिक वजहों से न्यूज24 से अलग हो गईं थीं। उनके पति गौरव काला भी टीवी जर्नलिस्ट हैं।
स्टार न्यूज की दो असिस्टेंट प्रोड्यूसरों ने इस्तीफा दे दिया है। इनके नाम हैं छाया जोशी और पूजा नागर। पूजा के बारे में पता चला है कि उन्होंने शादी होने के कारण संस्थान को बाय बोला। छाया के बारे में खबर है कि उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए त्यागपत्र दिया।











