वीओआई के एचआर हेड नवीन जैन ने इस्तीफा दे दिया है। नवीन इस चैनल के साथ लांचिंग से जुड़े हुए थे। वे आज तक की नौकरी छोड़कर आए थे। वीओआई में उनका पद वैसे तो सीनियर मैनेजर का था लेकिन एचआर में कोई अन्य वरिष्ठ न होने से एचआर हेड का दायित्व नवीन ही निभा रहे थे।
18 वर्षों के करियर वाले नवीन ने शुरुआत में कई वर्षों तक आउटसोर्सिंग फर्म के साथ काम किया। सूत्रों का कहना है कि नवीन जैन ने अपने इस्तीफे में चैनल की वर्तमान परिस्थितियों का हवाला देते हुए ग्रुप के साथ आगे कार्य न कर पाने की बात कही है। इस बारे में नवीन का पक्ष जानने के लिए जब फोन किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।











