सहारा के नेशनल चैनल ‘समय‘ में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत आरपीएम उर्फ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के बारे में खबर है कि उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएम ‘समय’ चैनल से पहले दिल्ली आज तक में थे। पांच माह पहले उन्हें समय में बतौर शिफ्ट इंचार्ज ज्वाइन कराया गया था। सूत्रों का कहना है कि इन दिनों समय में खींचतान मची हुई है। न्यूज सेक्शन के वरिष्ठों की आपसी राजनीति से कर्मियों में असुरक्षा का माहौल है।
अनुज द्विवेदी ने सीएनईबी में एनालिसिस और डिस्ट्रीव्यूशन हेड के रूप में ज्वाइन किया है। वे इसके पहले एमडीएलआर ग्रुप के मूर्त रूप न ले सकने वाले मीडिया प्रोजेक्ट में आपरेशन और प्लानिंग के हेड थे।
ब्रजमोहन ने ‘जनसंदेश’ ज्वाइन किया, धीरेंद्र ‘टोटल टीवी’ पहुंचे, संजय ‘365 दिन’ के बिहार ब्यूरो चीफ बने

एस1 न्यूज चैनल के कोआर्डिनेशन हेड ब्रजमोहन सिंह ने जनसंदेश चैनल के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने जनसंदेश में हेड कोआर्डिनेशन के पद पर ज्वाइन किया है। ब्रजमोहन चैनल के वाइस प्रसीडेंट दीपक बजाज को रिपोर्ट करेंगे। एस1 से पहले ब्रजमोहन सहारा के समय चैनल में थे। उससे भी पहले लखनऊ में स्वतंत्र भारत अखबार के स्टेट ब्यूरो में रिपोर्टर थे। गोरखपुर के रहने वाले ब्रजमोहन ने करियर की शुरुआत एक लोकल सिटी चैनल से की थी। एस1 में ही कोआर्डिनेशन में कार्यरत प्रियंका ठाकुर ने भी जनसंदेश में बतौर सीनियर एक्जीक्यूटिव (कोआर्डिनेशन) के रूप में ज्वाइन किया है। प्रियंका एस1 में ढाई साल से थीं।
धीरेंद्र प्रताप सिंह ने हिंदुस्तान समाचार से इस्तीफा देकर टोटल टीवी में रनडाउन प्रोड्यूसर के रूप में ज्वाइन किया है। हिंदुस्तान समाचार वे एक साल से चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे। धीरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत जौनपुर से आज अखबार से जुड़कर की थी। वे स्वतंत्र भारत, लखनऊ में भी काम कर चुके हैं।











