एमटीवी के सेल्ड डायरेक्टर रहे मंजीत शर्मा ने न्यूज एक्स में सेल्स के हेड के रूप में ज्वाइन किया है। मंजीत दिल्ली में रहकर दिल्ली, मुंबई और बंगलोर की सेल्स टीमों के कामधाम को देखेंगे। अपने 14 वर्षों के करियर की शरुआत मंजीत ने एशियन एज से की थी। बाद में ईएसपीएन-स्टार स्पोर्ट्स के हिस्से बने। वे टीवी18 ग्रुप के साथ भी जुड़े रहे।
न्यूज 24 के बिजनेस एडिटर पद से इस्तीफा देने वाले संतोष तिवारी नई पारी टीवी टुडे ग्रुप के अंग्रेजी न्यूज चैनल हेडलाइंस टुडे के साथ शुरू कर रहे हैं। संतोष पहले भी टीवी टुडे ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं। वे तब आज तक में हुआ करते थे। उन्होंने न्यूज 24 की लांचिंग के वक्त इस चैनल को ज्वाइन किया। उन्होंने कुछ महीने पहले इस्तीफा दे दिया था।











