Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘न्यूज 24’ से जारी है पलायन, मुकुल और पंकज गए

ई 24 से शोभित का इस्तीफा, पी7न्यूज ज्वाइन किया : करियर ग्रोथ और तरक्की के रास्ते बंद देख ‘न्यूज 24’ से अच्छे लोगों के जाने का सिलसिला जारी है। सुप्रिय प्रसाद की कोर टीम के मेंबर रहे और आज तक से इस्तीफ देकर सबसे पहले ‘न्यूज 24’ में ज्वाइन करने वाले मुकुल मिश्रा को आखिर बड़े बेमन से ‘न्यूज 24’ को नमस्ते कहना पड़ा। एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत मुकुल बहुमुखी प्रतिभा के धनी टीवी जर्नलिस्ट हैं। पीसीआर हेड के तौर पर ‘न्यूज 24’ में काम कर रहे मुकुल तकनीकी मामलों के जानकार और वायस ओवर के मास्टर माने जाते हैं। उनकी आवाज दिन भर ‘न्यूज 24’ में गूंजती रहती है।

अभी हाल में चले दो-दो घंटे के कार्यक्रम इंदिरानामा और सचिननामा में मुकुल की ही आवाज थी। मुकुल वापस टीवी टुडे ग्रुप ही गए हैं। वहां वे हेडलाइंस टुडे में काम करेंगे। भड़ास4मीडिया से बातचीत में मुकुल कहते हैं कि उन्होंने करियर की बेहतरी के कारण हेडलाइंस टुडे में जाने का फैसला लिया। नई जगह पर नया चैलेंज मिलता है। मुकुल ने ‘न्यूज 24’ में बिताए अपने दिनों का शानदार बताया। ‘न्यूज 24’ को एक और प्रतिभाशाली पत्रकार ने गुडबाय बोल दिया है। ये हैं प्रोड्यूसर पंकज कुमार। एसाइनमेंट और रिसर्च का काम करने वाले पंकज सीएनएन-आईबीएन से आए थे और वहीं लौट गए हैं। एक अन्य जानकारी के अनुसार बीएजी के ही एक अन्य चैनल ‘ई 24’ से शोभित ने इस्तीफा देकर पी7न्यूज ज्वाइन किया है। शोभित प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...