Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुनील चौधरी ईटीवी में, कमर अंसारी ‘जनसंदेश’ में

नरेंद्र डी. कोठेकर ‘जी’ को बाय बोल ‘तरुण भारत’ पहुंचे : प्रभात पाण्डे बने वीओआई के झारखंड ब्यूरो चीफ : झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार सुनील चौधरी ने ईटीवी, झारखंड ज्वाइन कर लिया है। वे प्रभात खबर में दस वर्षों तक कार्य कर चुके हैं। सुनील को ऑल राउंडर जर्नलिस्ट माना जाता है। उन्होंने कई बेहतरीन और बड़ी खबरें लिखी व ब्रेक की हैं। उनके ईटीवी ज्वाइन करने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। 

नरेंद्र डी. कोठेकर ‘जी’ को बाय बोल ‘तरुण भारत’ पहुंचे : प्रभात पाण्डे बने वीओआई के झारखंड ब्यूरो चीफ : झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार सुनील चौधरी ने ईटीवी, झारखंड ज्वाइन कर लिया है। वे प्रभात खबर में दस वर्षों तक कार्य कर चुके हैं। सुनील को ऑल राउंडर जर्नलिस्ट माना जाता है। उन्होंने कई बेहतरीन और बड़ी खबरें लिखी व ब्रेक की हैं। उनके ईटीवी ज्वाइन करने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। 

टीवी9, मुंबई के प्रिंसिपल कॉरस्पोडेंट कमर अंसारी ने जनसंदेश के मुंबई ब्यूरो में ज्वाइन कर लिया है। वे जनसंदेश में स्पेशल कॉरस्पोंडेंट के तौर पर नई पारी शुरू कर रहे हैं। टीवी9 से पहले कमर ‘लहरें’ में थे। उन्हें मुंबई में अच्छे क्राइम रिपोर्टर के तौर पर जाना जाता है। वे जनसंदेश के लिए मुंबई में क्राइम बीट संभालेंगे।

‘जी 24 घंटे तास’ के सीनियर करेस्पांडेंट नरेंद्र डी. कोठेकर ने इस्तीफा दे दिया है। वे यहां तकरीबन दो वर्षों से कार्यरत थे। वे नई पारी की शुरुआत मराठी दैनिक ‘तरुण भारत’ के मुंबई ब्यूरो चीफ के रूप में कर रहे हैं। ‘तरुण भारत’ कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में कुल सात जगहों से निकलता है। नरेंद्र ‘जी’ से पहले ‘सकाल’ और उसके पहले ‘नवराष्ट्र’ में कार्यरत थे।

फिर से लांचिग की तैयारी में लगे वीओआई चैनल ने झारखंड चुनाव करवरेज की जिम्मेदारी युवा पत्रकार प्रभात पाण्डेय को सौंपी है। सात वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय प्रभात को झारखंड का ब्यूरो चीफ बनाया गया है। प्रभात वीओआई के साथ इसके जन्म से जुड़े हैं। इसके पहले वो इसके नेशनल और यूपी-उत्तराखंड चैनल के आउटपुट डेस्क पर काम कर चुके हैं। प्रभात ने रांची में संत जेवियर्स कॉलेज से बीए करने के बाद नई दिल्ली स्थित वाईएमसीए से पत्रकारिता किया। वीओआई से पहले वे पंजाब केसरी दिल्ली में रिपोर्टर और अमर उजाला गाजियाबाद में बतौर सब एडीटर काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Suman

    April 20, 2018 at 11:45 am

    Sir luce
    Lucents book gk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...