वायस आफ इंडिया के प्राइम टाइम प्रोड्यूसर आदित्य त्रिपाठी और एंकर दिनेश कांडपाल ने इस्तीफा दे दिया। ये दोनों ‘जनसंदेश’ न्यूज चैनल गए हैं। आदित्य वीओआई के पहले इंडिया न्यूज, ईटीवी यूपी और हिंदुस्तान, लखनऊ में काम कर चुके हैं।
दिनेश कांडपाल एस1 और ईटीवी यूपी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पता चला है कि प्रदीप श्रीवास्तव ने वीओआई के साथ काम शुरू कर दिया है। उन्हें आदित्य त्रिपाठी की जगह रखा गया है। प्रदीप पहले भी वीओआई के हिस्से रहे हैं।