मनोज्ञा लोइवाल ने नई पारी आजतक के साथ शुरू की है। उन्होंने न्यूजएक्स से इस्तीफा दे दिया है। आजतक में वे प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बनी हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में 7 वर्षों से सक्रिय मनोज्ञा काफी समय तक कोलकाता में रहकर पत्रकारिता कर रहीं थीं।
अबयज खान ने न्यूज24 के साथ फिर से पारी शुरू की है। वे पी7न्यूज में कार्यरत थे। वीओआई, आज तक और सहारा समय में काम कर चुके अबयज को न्यूज24 की दूसरी पारी में प्रोड्यूसर बनाया गया है। वे आउटपुट पर काम करेंगे, साथ ही पैनल भी देखेंगे। अबयज ब्लागर भी हैं। वे अर्ज़ है नाम से अपने ब्लाग पर गाहे-बगाहे लिखते रहते हैं।
आईबीएन7 से नाता तोड़कर दिव्या ने बीबीसी का दामन थामने का इरादा कर लिया है। वे आईआईएमसी की छात्रा रहीं हैं। वे पत्रकारिता में सात वर्षों से सक्रिय हैं।











