धार्मिक चैनल ‘कात्यायनी’ से माधवकांत कार्यमुक्त हो गए हैं। कई मुद्दों को लेकर उनका प्रबंधन से विवाद चल रहा था। माधवकांत के जाने से इस धार्मिक चैनल को अल्पावधि में ही दो-दो बड़े झटकों को झेलना पड़ा है। लांचिंग टीम की विदाई के बाद चैनल को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। माधवकांत आए तो उन्होंने कई दावे किए। काफी बड़े पद पर भी आए। लगा, सब ठीक हो जाएगा। पर प्रबंधन से उनकी निभी नहीं। कई तरह के विवाद शुरू हो गए। ऐसे में माधवकांत ने यहां से निकलना ही बेहतर समझा। माधवकांत के जाने के बाद सुनील कुमार झा चैनल हेड के रूप में कार्य कर रहे हैं।
सीएनईबी न्यूज चैनल के राजस्थान के ब्यूरो प्रमुख प्रताप राव का इस चैनल से नाता टूट गया है। पता चला है कि वे अब खुद का मीडिया से संबंधित एक काम शुरू करने जा रहे हैं। प्रताप राव पहले ईटीवी, जयपुर के हेड हुआ करते थे। बाद में उनका तबादला हैदराबाद कर दिया गया था।











