सौरभ कंवर ने चैनल वी छोड़ा : हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल सीएनबीसी आवाज और हिंदी बिजनेस अखबार बिजनेस भास्कर ने हाथ मिला लिया है। ये दोनों एक दूसरे के साथ एक्सक्लूसिव खबरों का आदान-प्रदान करेंगे। ऐसा दोनों ने अपने कंटेंट को बेहतर बनाने के लिए किया है। इस गठजोड़ से दोनों मीडिया हाउसों के पाठकों-दर्शकों को एक दूसरे की बेहतरीन खबरें व विश्लेषण पढ़ने-देखने को मिलेंगी। ज्ञात हो कि सीएनबीसी आवाज के प्रधान संपादक संजय पुगलिया हैं और बिजनेस भास्कर के प्रधान संपादक यतीश राजावत हैं।
स्टार इंडिया के चैनल वी के उपाध्यक्ष (कंटेंट और कम्युनिकेशन) सौरभ कंवर ने इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले साढ़े तीन वर्षों से इस संस्थान के साथ थे। कंवर ने रेडियो सिटी के मार्केटिंग हेड पद से इस्तीफा देने के बाद चैनल वी ज्वाइन किया था। इन दिनों वे नोटिस पीरिडय पर चल रहे हैं। आगे कहां जाने वाले हैं, इसका सौरभ ने खुलासा नहीं किया है।











