Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सहगल से शादी करना चाहती थी : लता

अगले जन्म में बेटा बनना चाहती हूं : लता के 80वें जन्मदिन पर न्यूज24 की खास पेशकश : मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर 28 सितम्बर को 80 साल की हो रही हैं। उनके जन्मदिन से तीन दिन पहले ‘न्यूज 24’ शुक्रवार रात 10 बजे एक घंटे का खास प्रोग्राम चला रहा है ‘लतानामा-80 साल की मेलोडी क्वीन‘। लता मंगेशकर के इंटरव्यू और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों की लता से जुड़ी यादों को लेकर ये शो बनाया गया है। शुक्रवार की रात 10 बजे इसका पहला भाग प्रसारित हो रहा है। दूसरा भाग शनिवार रात 10 बजे से प्रसारित होगा।

अगले जन्म में बेटा बनना चाहती हूं : लता के 80वें जन्मदिन पर न्यूज24 की खास पेशकश : मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर 28 सितम्बर को 80 साल की हो रही हैं। उनके जन्मदिन से तीन दिन पहले ‘न्यूज 24’ शुक्रवार रात 10 बजे एक घंटे का खास प्रोग्राम चला रहा है ‘लतानामा-80 साल की मेलोडी क्वीन‘। लता मंगेशकर के इंटरव्यू और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों की लता से जुड़ी यादों को लेकर ये शो बनाया गया है। शुक्रवार की रात 10 बजे इसका पहला भाग प्रसारित हो रहा है। दूसरा भाग शनिवार रात 10 बजे से प्रसारित होगा।

लता की जिंदगी के इतने आयाम हैं जिन्हें दो घंटे में समेटना भी मुश्किल है। फिर भी इस शो में लता के अनछुए पहलू सामने आए। मसलन लता ने खुद कहा कि बचपन में वो सुर सम्राट कुंदन लाल सहगल से शादी करना चाहती थीं। लता ने ये भी कहा कि अगले जन्म में वो लता मंगेशकर बनना नहीं चाहतीं। वो चाहती हैं कि किसी घर में वो बेटा बनकर जन्म लें। लता ने नेहरू गांधी परिवार से अपने रिश्तों पर कई दिलचस्प राज भी खोले। ये भी बताया कि किस तरह वो पंडित जवाहरलाल नेहरू से भी नाराज हो गई थीं। लता ने ये भी बताया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। लता पर इल्जाम लगता है कि उन्होंने आशा भोंसले को आगे नहीं बढ़ने दिया। लता ने इस सवाल का भी जवाब दिया है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में तमाम लोगों से झगड़ों पर भी लता के खुलासे आप देख सकते हैं।  

इस शो में लता मंगेशकर के बचपन, उनके संघर्ष, उनकी उड़ान, उनके स्वाभिमान से जुड़ी तमाम बातों को सिलसिलेवार तरीके से दिखाया गया है। पहले पार्ट में लता की संघर्ष और फिर कैसे लता ने अपनी मेहनत से अपना मुकाम बनाया, ये दिखाया जाएगा। दूसरे भाग में लता की निजी जिंदगी से जुड़े तमाम अनछुए पहलू दिखाए जाएंगे। जो लोग लतानामा पार्ट-1 नहीं देख पाए, वो शनिवार दोपहर 12 बजे से इसे दुबारा देख सकते हैं। लता मंगेशकर की जिंदगी पर टेलीविजन पर अपने ढंग का ये अनोखा शो है। लता के जन्मदिन पर न्यूज 24 की बधाई का ये अंदाज आपको पसंद जरूर आएगा।

शो- लतानामा- पार्ट-1 : 80 साल की मेलोडी क्वीन

न्यूज 24 पर शनिवार दोपहर 12 बजे

लतानामा पार्ट-2 : 80 साल की मेलोडी क्वीन

न्यूज 24 पर शनिवार रात 10 बजे

(प्रेस विज्ञप्ति)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...