Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

शीतल इनपुट इंचार्ज, पायल का इस्तीफा

शीतल राजपूत

जी ग्रुप के न्यूज चैनलों से कई खबरें- :: बर्थ-डे पार्टी में बवाल :: रायपुर के लिए दिल्ली में भर्ती :: शुरुआत करते हैं जी न्यूज की एंकर शीतल राजपूत से। 

शीतल राजपूत

जी ग्रुप के न्यूज चैनलों से कई खबरें- :: बर्थ-डे पार्टी में बवाल :: रायपुर के लिए दिल्ली में भर्ती :: शुरुआत करते हैं जी न्यूज की एंकर शीतल राजपूत से। 

उमेश चतुर्वेदीसूचना है कि शीतल राजपूत को जी ग्रुप के नए लांच हुए रीजनल चैनल ”जी यूपी-उत्तराखंड” का इनपुट इंचार्ज बना दिया गया है। इससे पहले इनपुट इंचार्ज उमेश चतुर्वेदी हुआ करते थे। उमेश लंबी छुट्टी पर चल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उमेश का तबादला करते हुए उन्हें पद, अनुभव व काम में अपने से जूनियर पत्रकार को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। उमेश का पद सीनियर प्रोड्यूसर का है। उन्हें प्रोड्यूसर मुकेश साहू को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। मुकेश साहू आउटपुट डेस्क पर हैं जिसके इंचार्ज सीनियर प्रोड्यूसर अभिषेक कुमार हैं। उमेश को इनपुट इंचार्ज से हटाकर आउटपुट डेस्क पर यह कहते हुए भेजा गया कि वे मुकेश साहू को रिपोर्ट करें। इस लिखित मेल के बाद लंबी छुट्टी पर जा चुके उमेश चतुर्वेदी की जगह इनपुट इंचार्ज बनाकर अब शीतल राजपूत को भेजा गया है। 

जी यूपी-उत्तराखंड से पायल खरे के इस्तीफा देने की सूचना है। पायल सहारा से आईं थीं और डेढ़ महीने में ही उनका तीन बार काम बदला गया। पहले उन्हें रिपोर्टिंग में रखा गया। फिर इंटरटेनमेंट डेस्क पर काम करने को कहा गया। इसके बाद उन्हें एसाइनमेंट पर जाने को कह दिया गया। सूत्रों का कहना है कि लगातार काम में बदलाव से क्षुब्ध पायल ने संस्थान छोड़ना बेहतर समझा। जी यूपी उत्तराखंड के एडिटर वाशिंद्र मिश्र से भड़ास4मीडिया ने इन सूचनाओं के बारे में संपर्क किया तो उन्होंने शीतल राजपूत के इनपुट इंचार्ज बनाए जाने की पुष्टि की। उमेश चतुर्वेदी के बारे में उनका कहना है कि वे बीमार होने की वजह से छुट्टी पर चल रहे हैं। उमेश को उनसे जूनियर पत्रकार को रिपोर्ट किए जाने के आदेश के बारे में वाशिंद का कहना था कि ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है।

एक अन्य सूचना के मुताबिक जी के एक वरिष्ठ पत्रकार के घर बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान एक वरिष्ठ पत्रकार से एक युवा पत्रकार ने हाथापाई कर दी। सबके सामने हुई इस घटना से स्तब्ध कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया लेकिन पार्टी के बाद कई लोगों ने मिलकर इस युवा पत्रकार की धुनाई कर दी। विवाद के केंद्र में किसी महिला पत्रकार से प्रेम प्रसंग का मामला बताया जाता है। हाथापाई करने वाला युवा पत्रकार घटना के वक्त नशे में था। जिन वरिष्ठ पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया, उनकी पत्नी भी एक प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल में कार्यरत हैं और घटना के वक्त वे भी मौजूद थीं।

एक अन्य खबर के मुताबिक जी ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनल जी छत्तीसगढ़ में नवभारत टाइम्स के एक वरिष्ठ पत्रकार जाने की तैयारी कर रहे हैं। ये पत्रकार जी ग्रुप के साथ पहले काम कर चुके हैं। इनसे जब भड़ास4मीडिया ने संपर्क किया तो उन्होंने नवभारत टाइम्स छोड़ने और जी से जुड़ने संबंधी सूचनाओं को अफवाह करार दिया लेकिन भड़ास4मीडिया के सूत्र इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि उनकी ज्वाइनिंग कनफर्म है और अगले कुछ दिनों में वे रायपुर के लिए रवाना हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ के इस फ्रेंचाइजी रीजनल न्यूज चैनल में जी ग्रुप की तरफ से एक एडिटर को भेजा जाना है। जी ग्रुप की ओर से अभी तक वहां पर वरिष्ठ पत्रकार रवि पराशर एडिटर के तौर पर कार्य कर रहे थे। रवि को वापस दिल्ली बुलाने से यह पद खाली पड़ा हुआ है। इस पद के लिए कई ऐसे वरिष्ठ लोग दावेदार थे जो अतीत में जी के साथ काम कर चुके हैं लेकिन इन दिनों दूसरे संस्थानों में कार्यरत हैं। जी छत्तीसगढ़ में फ्रेंचाइजी लेने वाले पक्ष की ओर से एडिटर के रूप में पंकज शुक्ल काम देख रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...