Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘फर्जी उदय शंकर’ के पीछे कौन धोखेबाज है?

स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर की किसी आदमी ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर मीडिया से जुड़े वरिष्ठ लोगों के साथ अच्छा-खासा फ्राड किया है. इस शख्स ने न सिर्फ उदय शंकर की फर्जी प्रोफाइल बनाई बल्कि उनकी तस्वीरें व उनकी जानकारियां भी प्रदर्शित कीं ताकि प्रोफाइल ओरीजनल लगे. इसके बाद ढेर सारे लोगों को उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दिया. देखते ही देखते कुछ ही दिनों में सैकड़ों वरिष्ठ मीडियाकर्मी फर्जी उदयशंकर के फ्रेंड बन गए.

स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर की किसी आदमी ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर मीडिया से जुड़े वरिष्ठ लोगों के साथ अच्छा-खासा फ्राड किया है. इस शख्स ने न सिर्फ उदय शंकर की फर्जी प्रोफाइल बनाई बल्कि उनकी तस्वीरें व उनकी जानकारियां भी प्रदर्शित कीं ताकि प्रोफाइल ओरीजनल लगे. इसके बाद ढेर सारे लोगों को उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दिया. देखते ही देखते कुछ ही दिनों में सैकड़ों वरिष्ठ मीडियाकर्मी फर्जी उदयशंकर के फ्रेंड बन गए.

कई लोग सर सर लिखकर फर्जी उदय शंकर का हालचाल भी लेने लगे. फर्जी उदय शंकर की ओर से कई नए प्रोजेक्ट के लांच की जानकारियां भी स्टेटस अपडेट के जरिए दी जाने लगी है. लगातार नए प्रोजेक्ट्स के बारे में उदय शंकर की ओर से फेसबुक पर जानकारियां जारी करने से कुछ लोगों का माथा ठनका तो असली उदयशंकर से इस बारे में बात की. उन्होंने फेसबुक पर अपनी कोई प्रोफाइल होने से इनकार किया. न्यूज24 के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम ने भी उदय शंकर से बात की तो उन्होंने कहा कि कोई शख्स उनके नाम का दुरुपयोग कर ढेर सारे लोगों को झांसे में रखे हुए हैं. उदय शंकर ने उनकी फर्जी प्रोफाइल बनाने वाले शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का ऐलान किया है. उदय शंकर इस समय यूएस में हैं. आज अजीत अंजुम ने फेसबुक पर अपने स्टेटस अपडेट के जरिए इस धोखाधड़ी का खुलासा किया है.

उन्होंने लिखा है- ”फेसबुक पर नामचीन लोगों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर फ्राड कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार मीडिया की एक नामचीन हस्ती और स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर के नाम से किसी ने प्रोफाइल बनाई है और सबको धोखा दिया जा रहा है. उदय शंकर अब इस धोखेबाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं. धोखा खाने वालों में दर्जनों वरिष्ठ पत्रकार भी हैं. इस फर्जी प्रोफाइल पर रोज स्टार ग्रुप की भावी योजनाओं का एलान किया जा रहा है. मैंने खुद उदय शंकर से बात की है. वो इस वक्त यूएसए में हैं. उनका कहना है कि किसी ने उनके नाम से फेसबुक एकाउंट खोलकर शरारत की है. वो कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही ये अकाउंट खोला गया. फिर उदय शंकर की तरफ से दनादन लोगों को फ्रेडशिप रिक्वेस्ट भेजी गई, मैं भी ऐसे लोगों में शामिल था. टीवी चैनलों के दर्जनों सीनियर पत्रकार और एडिटर्स उनके नाम से चल रहे इस फर्जी अकाउंट की फ्रेंडलिस्ट में शामिल हो गए. इस बीच हर रोज उनके नाम से चल रहा फेसबुक अपडेट भी हो रहा है. जो लोग उन्हें जानते हैं, उन्हें हैरत हो रही थी कि अचानक उदय कैसे फेसबुक पर इतने सक्रिय हो गए. उनकी तस्वीरें भी कई बार बदली. स्टार ग्रुप की भावी योजनाओं के बारे में जानकारियां उदय शंकर की तरफ से दी जाने लगी.”

अजीत अंजुम आगे लिखते हैं- ”उदय आजतक के न्यूज डायरेक्टर और स्टार न्यूज के सीईओ रहे हैं, इसलिए तमाम पत्रकार उनके जानने वाले हैं. सबके बीच ये चर्चा का केन्द्र बनने लगा. देर रात जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि ये किसी की शरारत है. स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर के नाम से खोले गए फर्जी फेसबुक अकाउंट के पीछे कोई न कोई ऐसा आदमी है, जो मीडिया के भीतर का ही है. उदय शंकर के बारे में कई जानकारियां सही दी गई हैं. लगातार अपडेट किया जा रहा है. जाहिर है उन्हें अचानक फेसबुक पर देखकर कई लोग उनके वाल पर लिख भी रहे हैं. अब पता चल रहा है कि ये तो किसी फ्राड की कारगुजारी है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. saket saxena

    April 21, 2010 at 2:49 pm

    This is very Bad and also ciber crime.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...