Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यूएनआई का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पदार्पण

‘यूएनआई टेलीविजन’ का आज उदघाटन : रोजाना 40 आडियो-वीडियो क्लिप उपलब्ध कराने की तैयारी : देश की प्रमुख संवाद समिति ‘यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया’ (यूएनआई) एक नई मंजिल तय करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की दुनिया में कदम रखने जा रही है। सन 1961 में शुरू हुई यह संवाद समिति आज से ‘यूएनआई टेलीविजन’ नाम से एक नई सेवा शुरू कर रही है जिसका उदघाटन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमारी करेंगी। इस मौके पर अनेक केन्द्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुखों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों की नामी-गिरानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। देश-विदेश में फैले अपने विशाल नेटवर्क और मंजे हुए पत्रकारों की बदौलत यूएनआई की यह नवीनतम सेवा टेलीविजन चैनलों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों को ताजे समाचारों एवं विश्लेषणों की आडियो वीडियो क्लिपिंग उपलब्ध करायेगी।

‘यूएनआई टेलीविजन’ का आज उदघाटन : रोजाना 40 आडियो-वीडियो क्लिप उपलब्ध कराने की तैयारी : देश की प्रमुख संवाद समिति ‘यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया’ (यूएनआई) एक नई मंजिल तय करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की दुनिया में कदम रखने जा रही है। सन 1961 में शुरू हुई यह संवाद समिति आज से ‘यूएनआई टेलीविजन’ नाम से एक नई सेवा शुरू कर रही है जिसका उदघाटन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमारी करेंगी। इस मौके पर अनेक केन्द्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुखों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों की नामी-गिरानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। देश-विदेश में फैले अपने विशाल नेटवर्क और मंजे हुए पत्रकारों की बदौलत यूएनआई की यह नवीनतम सेवा टेलीविजन चैनलों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों को ताजे समाचारों एवं विश्लेषणों की आडियो वीडियो क्लिपिंग उपलब्ध करायेगी।

इस सेवा के जरिये टेलीविजन चैनलों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सही एवं संतुलित खबरों की कमी दूर होगी। यूएनआई के महाप्रबंधक एवं प्रधान संपादक अरुण कुमार भंडारी ने यूएनआई टेलीविजन के उदघाटन की पूर्व संध्या पर आज कहा- ‘राष्ट्रीय हितों की कसौटी पर खरा उतरने वाली कवरेज के जरिये यूएनआई जिम्मेदार पत्रकारिता की सर्वोच्च परम्परा एवं आदर्शों को कायम रखेगी। हमारा उद्देश्य केवल मुनाफा कमाना नहीं है बल्कि देश की संस्कृति विविधता एवं उसकी संभावनाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करना है।’

देश में एजेंसी पत्रकारिता के क्षेत्र में एकाधिकार को समाप्त करने और स्वस्थ प्रतिद्वंदिता के साथ पक्षपात रहित समाचार कवरेज के पांच दशकों के इतिहास को कायम रखने वाली यूएनआई ने 9, रफी मार्ग स्थित मुख्यालय में आज शाम छह बजे नई टेलीविजन सेवा का उदघाटन होगा। देश और विदेश में फैले अपने नेटवर्क के बूते पर ‘यूएनआई टीवी’ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विभिन्न घटनाओं का अचूक और त्वरित कवरेज आधुनिक स्टूडियो और अत्याधुनिक तकनीक के जरिए मुहैया कराएगा और इसके जरिए प्रतिदिन 40 वीडियो और आडियो क्लिप सभी प्रमुख राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय घटनाक्रमों को कवर करते हुए उपलब्ध कराई जाएगी।

इसमें अंतर्राष्ट्रीय खबरों से जुड़े पैकेज के अलावा, कारोबार, खेल, मनोरंजन और स्टाक मार्केट आदि से जुड़े समाचार भी शामिल होंगे। यूएनआई टेलीविजन के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों से सकारात्मक फीचर रिपोर्टों की विशेष श्रृंखला भी आरंभ की जाएगी। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी और निजी क्षेत्रों में होने वाली विकास गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं को प्रमुखता देना है।

श्री भंडारी ने कहा कि हमारा जोर दूरदराज के उपेक्षित ग्रामीण और आदिवासी बहुल इलाकों पर होगी, जिनकी दुनिया से जुड़े समाचार खास खबरें जनरुचि के समाचार और विशेष समाचार अभी तक समाचार चैनलों के दरवाजे पर दस्तक नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी और कठिनाई के इस दौर में ‘यूएनआई टीवी’ की यह सेवा टेलीविजन न्यूज चैनलों के लिए आर्थिक बचत का एक बड़ा जरिया साबित होगी क्योंकि वर्तमान में दूर दराज के इलाकों तक अपना नेटवर्क कायम रखना उनके लिए काफी खर्चीला सौदा साबित होता है।

गौरतलब है कि यूएनआई वर्तमान में एक हजार से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है और दुनिया के प्रमुख शहरों में उसके प्रतिनिधि हैं। यूएनआई का विदेशी न्यूज एजेंसियों के साथ खबरों के आदान प्रदान का समझौता है और इसकी सेवाएं अंग्रेजी और उर्दू में हैं। इसकी दो वेबसाइटों को पूरी दुनिया में आम व्यक्ति के साथ-साथ नीति निर्धारकों द्वारा भी देखा जाता है। एजेंसी की ग्राफिक्स और फोटो सेवा भी है। यूएनआई ने छोटे और मझोले समाचार पत्रों के लिए यूएनआई.नेट सेवा आरंभ की है और वित्तीय तथा संदर्भ, बैकग्राउंडर सेवा को नए कलेवर में पेश किया है।   

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...