Connect with us

Hi, what are you looking for?

हलचल

यूपीएसएसीसी : अध्यक्ष पद के लिए पांच पत्रकार मैदान में

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो गयी हैं। समिति के चुनाव के लिए दस जनवरी को वोट डाले जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जे पी शुक्ला ने प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए होने वाली दावतों और काकटेल पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए पांच-पांच प्रत्याशी, सचिव के लिए चार, कोषाध्यक्ष के लिए तीन एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए पन्द्रह प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए हिसामुल इस्लाम सिदि्दकी, हेमंत तिवारी, मनमोहन, प्रभात त्रिपाठी तथा शलभमणि त्रिपाठी मैदान में हैं। 

<p align="justify">उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो गयी हैं। समिति के चुनाव के लिए दस जनवरी को वोट डाले जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जे पी शुक्ला ने प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए होने वाली दावतों और काकटेल पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए पांच-पांच प्रत्याशी, सचिव के लिए चार, कोषाध्यक्ष के लिए तीन एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए पन्द्रह प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए हिसामुल इस्लाम सिदि्दकी, हेमंत तिवारी, मनमोहन, प्रभात त्रिपाठी तथा शलभमणि त्रिपाठी मैदान में हैं।  </p>

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो गयी हैं। समिति के चुनाव के लिए दस जनवरी को वोट डाले जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जे पी शुक्ला ने प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए होने वाली दावतों और काकटेल पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए पांच-पांच प्रत्याशी, सचिव के लिए चार, कोषाध्यक्ष के लिए तीन एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए पन्द्रह प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए हिसामुल इस्लाम सिदि्दकी, हेमंत तिवारी, मनमोहन, प्रभात त्रिपाठी तथा शलभमणि त्रिपाठी मैदान में हैं। 

प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया अपने-अपने पैनल का संतुलन बनाने में जुट गये हैं। इसके लिए कुछ प्रत्याशियों को मान मनौव्वल के साथ अपना नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सचिव के पद पर इलेक्ट्रानिक मीडिया के दो पत्रकार अनुराग त्रिपाठी और प्रांशु मिश्रा आमने-सामने आ गये हैं। आईबीएन7 के तीन महारथियों ने चुनाव को रोचक बना दिया है। आईबीएन 7 के शलभमणि त्रिपाठी अध्यक्ष पद पर, सत्यवीर सिंह ने उपाध्यक्ष और कैमरामैन निजाम अंसारी ने कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है।

पूर्व समिति के सचिव हेमंत तिवारी अब अध्यक्ष के रूप में एक पारी और खेलना चाहते हैं। पूर्व समिति के कोषाध्यक्ष हेमंत मैथिल उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पदों पर अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। पूर्व कार्यकारिणी सदस्य शरद प्रधान, सुरेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार सिंहा और रजा रिजवी सदस्य पद के लिए एक बार फिर मैदान में हैं। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख आठ जनवरी है। संभावना है कि उपरोक्त सभी पदों में से कुछ लोग अपना नाम वापस ले सकते हैं।

समिति के चुनाव में उतरे प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है-

अध्यक्ष-

  1. हिसामुल इस्लाम सिदि्दकी (जदीद मरकज साप्ताहिक)
  2. हेमंत तिवारी (स्वतंत्र पत्रकार)
  3. मनमोहन (दैनिक राष्ट्रीय सहारा)
  4. शलभमणि त्रिपाठी (आईबीएन7)
  5. प्रभात त्रिपाठी (समाजवाद का उदय)

उपाध्यक्ष-

  1. सत्यवीर सिंह (आईबीएन7)
  2. मुदित माथुर (स्वतंत्र पत्रकार)
  3. अब्बास हैदर (सहारा समय)
  4. हरजिंदर सिंह (फोटो जर्नलिस्ट)
  5. हेमंत कुमार मैथिल (संवाद प्रतिदिन)

सचिव-

  1. अनुराग त्रिपाठी (न्यूज एक्स)
  2. योगेश मिश्रा (नई दुनिया)
  3. दिलीप कुमार सिंह (स्वतंत्र भारत)
  4. प्रांशु मिश्रा (टाइम्स नाऊ)

कोषाध्यक्ष-

  1. चन्द्र किशोर ‘शर्मा’ (स्वतंत्र भारत)
  2. जितेन्द्र शुक्ला (ईएमएस न्यूज एजेंसी)
  3. हेमंत कुमार मैथिल (संवाद प्रतिदिन)

कार्यकारिणी सदस्य

  1. शरद प्रधान (स्वतंत्र पत्रकार)
  2. सुरेंद्र सिंह (दैनिक आज)
  3. अजय श्रीवास्तव (राष्ट्रीय स्वरूप)
  4. दयाशंकर शुक्ल सागर (हिन्दुस्तान)
  5. अविनाश चन्द्र मिश्रा (पंजाब केसरी)
  6. नीरज श्रीवास्तव (पंजाब केसरी)
  7. अनिल त्रिपाठी (स्वतंत्र पत्रकार)
  8. अनूप श्रीवास्तव (स्वतंत्र पत्रकार)
  9. दिलीप कुमार सिन्हा (स्वतंत्र पत्रकार)
  10. प्रीतम श्रीवास्तव (द पायनियर)
  11. एसएम पारी (फोटो जर्नलिस्ट)
  12. पीडी शुक्ला (इंडिया न्यूज़)
  13. रजा रिजवी (दैनिक त्रिगुट)
  14. हरीश कांडपाल (आजतक)
  15. निजाम अंसारी (आईबीएन7)
Click to comment

0 Comments

  1. virendra gupta mirzapur A2Z news channel

    February 18, 2010 at 4:34 pm

    CHUNAV TO MAJBOOT BANATA HAI KISI BHI SANGHATAN KO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement