Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

विहिप का इलेक्ट्रानिक मीडिया केंद्र ‘संवाद सृष्टि’ शुरू

इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में राष्ट्रवादी एवं सकारात्मक पत्रकारिता को प्रोत्साहन देने के लिए रक्षाबंधन के दिन (5 अगस्त) को नई दिल्ली में ‘संवाद सृष्टि’ का शुभ उदघाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र एवं सनसिटी समूह के प्रमुख संचालनकर्ता लक्ष्मी गोयल ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ ‘संवाद सृष्टि’ के नवीन भवन के गृहप्रवेश का शुभ कार्य सम्पन्न किया। विश्व हिंदू परिषद के राम कृष्ण पुरम्, नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में स्थित विद्यालय परिसर के एक हिस्से में ‘संवाद सृष्टि’ का केंद्र विकसित किया गया है।

‘संवाद सृष्टि’ के अन्तर्गत समाचार-विचार आधारित वेबसाइट, वीडियो कार्यक्रम निर्माण एवं मीडिया अनुसंधान संबंधी कार्य किए जाने की योजना है। प्रथम चरण में अगस्त मास से ‘संवाद सृष्टि’ के अन्तर्गत समाचार एवं विचार आधारित वेबपोर्टल ‘विश्व हिंदू वॉयस’ का संचालन शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में वीडियो कार्यक्रमों जैसे धारावाहिक, वृत्तचित्र आदि का निर्माण प्रस्तावित है। संवाद सृष्टि के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में विश्व हिंदू परिशद के वरिष्ठ नेता आचार्य गिरिराज किशोर, अरविंद चौथाई वाले, केंद्रीय मंत्री रामफल सिंह,  मोहन जोशी, संवाद सृष्टि के प्रमुख संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा, साध्वी कमलेश भारती, हिंदू चेतना पाक्षिक पत्र के संपादक जगदीश त्रिपाठी,  जीटीवी के उपाध्यक्ष यतींद्र प्रताप सिंह, ‘संवाद सृष्टि’ एवं ‘विश्व हिंदू वॉयस’ के संपादक राकेश उपाध्याय एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार, आशुतोष सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की पहल पर संवाद सृष्टि की स्थापना की गई है। इसकी स्थापना के लिए पिछले एक वर्ष से प्रयास चल रहा था। संवाद सृष्टि के द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय विचारों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया जाएगा। देश में चल रहे विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्पों, संतों-महात्माओं और विभिन्न हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के द्वारा संचालित रचनात्मक कार्यों के प्रचार-प्रसार की दिशा में भी संवाद सृष्टि के द्वारा सार्थक पहल की उम्मीद है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...