: एस-1 न्यूज चैनल के चेयरमैन बोले- जो पेड न्यूज का धंधा करते हैं वो मातृद्रोही हैं : एस-1 चैनल की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर सीनियर मीडिया के चेयरमैन विजय दीक्षित ने एक सादे समारोह में निदेशक कल्पना दीक्षित और सीईओ समीर दीक्षित के साथ मिलकर केक काटा. एस-1 के सहयोगियों ने चेयरमैन सहित एक दूसरे को बधाइयां दीं. इस मौके पर चेयरमैन विजय दीक्षित ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सनसनीखेज खबरों से बचना चाहिए. खास तौर पर ऐसी खबरों से जिनके दिखाए जाने से देश, समाज और किसी समुदाय विशेष को नाहक हानि हो रही हो. उन्होंने कहा कि व्यभिचारियों और भ्रष्टाचारियों का खुलासा करने वाली खबरों और स्टिंग ऑपरेशन्स का हमेशा स्वागत है.
श्री दीक्षित ने कहा कि एस-1 चैनल ने शुरू से इन्ही सिद्धांतों का पालन किया है और आगे भी करता रहेगा. पेड न्यूज पर श्री दीक्षित ने कहा, पत्रकारिता केवल पेशा ही नहीं बल्कि आजीविका है, यानि मां के समतुल्य है. इसलिए जो पेड न्यूज का धंधा करते हैं वो मातृद्रोही हैं. एस-1 चैनल मातृद्रोही पत्रकारों की निंदा करता है. उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के साथ चुनाव के दौर में एस-1 चैनल के सामने भी पेड न्यूज के कई प्रस्ताव आए, मगर चारित्रिक सौदे वाले सभी प्रस्तावों को एस-1 ने ठोकर मार दी. नैतिक बल और चरित्र रहता है तो धन भी आ जाता है. प्रेस विज्ञप्ति












vikas singh
August 9, 2010 at 6:43 am
bhadai ho sir….ab jaldi se maidan mi aa jaao….kam se kam channal dikhne to lage…..ab
yuva gunj
August 9, 2010 at 7:23 am
chalo koi to hai jo paid news ke against hai…
thanks ur comment mr. dikshit
Ghanshyam krishana
August 9, 2010 at 10:02 am
Mubarak ho.
Abhisek sharma
Reporter Auraiya
neelesh sthapak
August 9, 2010 at 12:37 pm
pandit ji baat to aapne thik ki our hum bhi isi hosle k saath aapse(humare s1)jude the pur aapke menejment n hume kub laat maar di pata hi nahi chala
neelesh sthapak
August 9, 2010 at 12:39 pm
:)happy birth day guru
neelesh sthapak
August 9, 2010 at 12:40 pm
h b day
sanjay choudhary
August 26, 2010 at 8:05 pm
happy birth day to u
sanjay choudhary jabalpur m.p.