हिन्दुस्तान, पटना के संपादक अकु श्रीवास्तव के व्यवहार और विचारों से खफा होकर पिछले दिनों इस्तीफा सौंपने वाले हिन्दुस्तान, पटना के वरीय कापी एडीटर सह वरीय संवाददाता विनायक विजेता ने अपनी नयी पारी दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय हिन्दी पाक्षिक ‘प्रथम इम्पैक्ट’ के साथ शुरू की है.
उन्हें पत्रिका के प्रधान संवाददाता की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 2004 में पटना, हिन्दुस्तान से जुड़ने के पूर्व भी श्री विजेता एमबीडी ग्रुप की राष्ट्रीय पाक्षिक पत्रिका ‘डेमोक्रेटिक वर्ल्ड’ में बिहार व मुंबई में बतौर ब्यूरो प्रमुख काम कर चुके हैं. वह दिल्ली से ही प्रकाशित ‘प्रथम प्रवक्ता’ में भी बिहार से वरीय संवाददाता के रुप में दो वर्षों तक काम कर चुके हैं.













amitabh
July 24, 2010 at 1:46 pm
badhai ho….