Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई री-लांच, नए तेवर और कलेवर में दिखा

VOI New Logoप्रेस विज्ञप्ति

‘वॉयस ऑफ इंडिया’ ने दर्शकों और कर्मियों को तोहफा दिया है। आज से ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ की री-लॉन्चिग हुई है। वीओआई नेटवर्क के नेशनल और रीज़नल, सभी पांचों चैनलों का ऑन-एयर लुक बदल दिया गया है। नया लुक वीओआई नेटवर्क के पांचों चैनलों में लागू हो गया। चैनलों की सिग्नेचर ट्यून से लेकर ग्राफिक्स, टिकर, लोगो, मोन्टाज, पैकेजिंग सब नया-नया नज़र आ रहा है। नवीनीकरण की प्रक्रिया में सबसे आकर्षक पहलू इसका नया रीयल सेट है।

VOI New Logoप्रेस विज्ञप्ति

‘वॉयस ऑफ इंडिया’ ने दर्शकों और कर्मियों को तोहफा दिया है। आज से ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ की री-लॉन्चिग हुई है। वीओआई नेटवर्क के नेशनल और रीज़नल, सभी पांचों चैनलों का ऑन-एयर लुक बदल दिया गया है। नया लुक वीओआई नेटवर्क के पांचों चैनलों में लागू हो गया। चैनलों की सिग्नेचर ट्यून से लेकर ग्राफिक्स, टिकर, लोगो, मोन्टाज, पैकेजिंग सब नया-नया नज़र आ रहा है। नवीनीकरण की प्रक्रिया में सबसे आकर्षक पहलू इसका नया रीयल सेट है।

वीओआई की री-लांचिंगविदेशी डिजाइनर्स और टेक्नीशियन्स ने दिन-रात काम करके इस सेट को खड़ा किया है। इस सेट में बैक-ड्रॉप के तौर पर बड़े-बड़े मल्टी-कलर्स एलईडी सर्किट्स लगाए गए हैं जो सेट को ज्यादा सजीव और आकर्षक बनाते हैं। देश में किसी भी न्यूज़ चैनल में अभी तक इस तरह की हाई-टेक तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ये पहला मौका है जब ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ ने इस महंगी और उन्नत तकनीक का प्रयोग किया है। त्रिवेणी मीडिया लिमिटेड के सीएमडी मधुर मित्तल ने नए लुक और नए रीयल सेट का शुभारम्भ किया।

न्यूज़रूम में वीओआई नेटवर्क के सीएमडी मधुर मित्तल और डिप्टी मैनेजिंग एडिटर जेपी दीवान ने केक काटा। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रेसीडेंट-मार्केटिंग नंदिता कुमार, डिप्टी मैनेज़िंग एटिडर – टेक्निकल विवेक बख्शी, डिप्टी मैनेजिंग एडिटर – न्यूज़रूम अम्मार अल्वी, एडीटर न्यूज़रूम सर्वेश तिवारी, वीओआई – नेशनल हेड निशांत चतुर्वेदी, वीओआई -राजस्थान हेड अतुल अग्रवाल, वीओआई – यूपी / उत्तराखंड हेड अगस्त्य अरुणाचल, वीओआई -पंजाब / हिमाचल / हरियाणा हेड अशोक उपाध्याय, ग्राफिक्स हेड मीनू शर्मा नारंग समेत कई सीनियर मौजूद थे। वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर वीओआई की री-लांचिंगमालवीय और एच.आर. हेड नवीन जैन इस वक्त राजस्थान दौरे पर हैं इसलिए वो इस ख़ास मौके पर मौजूद नहीं रह पाए।

वीओआई नेटवर्क के दर्शकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीएमडी मधुर मित्तल ने कहा कि “वीओआई अपने एक साल पूरा करने जा रहा है। इस दौरान हमने कई खट्टे-मीठे अनुभव किए हैं और उनसे काफी कुछ सीखा भी है। वीओआई मैनेजमेंट भरोसा दिलाना चाहता है कि अपने दर्शकों, कर्मचारियों और संस्थान के हित में जो बेहतर है, वो किया जा रहा है और किया जाता रहेगा। महामंदी के इस दौर से उबर कर हमें आगे बढ़ना है। हम आगे बढ़ेंगे और जल्द ही वीओआई  नेटवर्क भारतीय न्यूज़ इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित होगा।”  सीएमडी की इन वीओआई का नया रूपबातों से गदगद कर्मचारियों ने एक दूसरे को केक खिलाया और बधाई दी।

रात 9 से 10 बजे के बीच नए सेट से वीओआई का प्राइम टाइम इलेक्शन स्पेशल शो ‘चुनाव संग्राम’ ऑन-अयर हुआ। निशांत चतुर्वेदी और अतुल अग्रवाल ने इस शो को एंकर किया। बीजेपी नेता विजय जौली और कांग्रेसी नेता शकील अहमद अंसारी डिस्कशन पैनल में शामिल हुए जबकि देश के अलग-अलग शहरों में फैले कई ब्यूरो से एक घंटे तक लाइव चैट और फोन पर गर्मा-गर्म चर्चा की गई। रात को वीओआई मैनेजमेंट की तरफ से अपने सभी कर्मचारियों के लिए शानदार डिनर-पार्टी आयोजित की गई। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि वीओआई मैनेजमेंट की तरफ से अपने कर्मचारियों में जोश भरने और कंटेट के स्तर पर ताज़गी पेश करने की ये कोशिश कामयाब रही। देखना ये है कि दर्शक इस नए बदलाव को कैसे लेते हैं?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...