Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मित्तल ब्रदर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पूर्व सीएफओ सुनीत सहगल की पुरानी शिकायत को पुलिस ने लिया संज्ञान : खबर है कि त्रिवेणी समूह और इसके हाल ही में बंद हुए न्यूज चैनल वायस आफ इंडिया के निदेशक द्वय सुमित मित्तल और मधुर मित्तल के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 58 थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह रिपोर्ट छह महीने पुरानी एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। शिकायत की थी वीओआई के सीएफओ रहे संजीत सहगल ने। उन्होंने मित्तल ब्रदर्स पर धोखाधड़ी, विश्वासघात आदि के आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तब पुलिस को प्रभाव में लेकर रिपोर्ट दर्ज करने से रोक लिया गया था।

अब वीओआई के बंद होने के बाद आंदोलनकारी कर्मचारियों के प्रयासों से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूत्रों का कहना है कि वीओआई के आंदोलनकारी नोएडा के एसएसपी अशोक कुमार सिंह को पूरे मामले की जानकारी दे चुके हैं। एसएसपी का मीडियाकर्मियों के प्रति सकारात्मक रुख है। इसी के चलते सेक्टर 58 थाने में पुरानी शिकायत को संज्ञान लेकर एफआईआर लाज कर दी गई है। बताया जाता है कि वीओआई के आंदोलनकारी अब कानूनी दबाव बनाने के लिए अगले कुछ दिनों में कई और मुकदमें दर्ज करा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vinod bansal

    January 14, 2010 at 1:12 pm

    yar mittal sahab bulding banao channal chalna koi bachoo ka khal nahi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...