Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कोर्ट आदेश से कर्मियों पर भारी पड़े मित्तल

श्रम विभाग में शिकायत कर कर्मियों ने दिया करारा जवाब : आंदोलन तोड़ने के लिए प्रबंधन कर्मचारी नेताओं को लुभाने में जुटा : वीओआई से कई तरह की सूचनाएं हैं। पहली सूचना तो यह कि इसके मालिक मित्तल बंधु कोर्ट से एक आदेश ले आए हैं जिसके मुताबिक कोई भी उनके आफिस और घर के 30 मीटर के इर्द-गिर्द कोई धरना प्रदर्शन नहीं कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि कोर्ट को अंधेरे में रखकर यह आदेश लिया गया है। कोर्ट से कहा गया कि 30 से 35 लोग उनके घर और आफिस के सामने धरना देने की योजना बनाए हुए हैं। इन्हें ऐसा करने से रोका जाए। सूत्रों ने बताया कि कोर्ट को यह नहीं बताया गया कि ये जो लोग हैं, वे कोई और नहीं बल्कि इन्हीं के कर्मचारी हैं जो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। फिलहाल कोर्ट का आदेश आफिस और घर पर चस्पा कर दिया गया है। वीओआई कर्मी आफिस के अंदर नहीं घुस पा रहे। आफिस से कोई सामान भी ले जाने पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।

एक अन्य डेवलपमेंट के अनुसार वीओआईकर्मियों ने लेबर कोर्ट में वीओआई प्रबंधन की कंप्लेन की है। प्रबंधन पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं जिसमें सेलरी, पीएफ, टीडीएस आदि न देने की बात कही गई है। शिकायत पर तुरंत सक्रिय होते हुए श्रम विभाग ने अपने तीन इंस्पेक्टरों को वीओआई आफिस भेजा। वहां मौजूद 200 के करीब वीओआईकर्मियों ने अपने बयान दर्ज कराए। श्रम विभाग ने वीओआई के मालिकों के पास भी नोटिस भेज दिया है। यह नोटिस आफिस और घर पर चिपकाने के साथ ही बाईपोस्ट भी भेजा गया है और फैक्स भी कर दिया गया है। सुनवाई की अगली तारीख 16 सितंबर पड़ी है।

उधर, वीओआई प्रबंधन की रणनीति है कि आंदोलन को लीड कर रहे लोगों को तोड़कर उन्हें उनका बकाया दे दिया जाए और बाकी लोगों को छोड़ दिया जाए। इसी रणनीति के तहत प्रबंधन आंदोलन के आधा दर्जन प्रमुख लोगों को बार-बार बात करने के लिए आमंत्रण दे रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि सभी कर्मचारियों को इकट्ठे बकाया मिलना चाहिए। प्रबंधन का कहना है कि दस-दस के ग्रुप में वह सेटलमेंट करेगा। कर्मचारियों का मानना है कि प्रबंधन दस-दस के कुछ ग्रुप को तो बकाया दे देगा लेकिन बाद में वह फिर सबको अधर में छोड़ देगा। आंदोलन में एक बार फूट पड़ जाने के बाद मालिकों पर दबाव बनाना आसान नहीं रह जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...