Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई के दो नए चैनल लांच होंगे

साईं दरबार और वीओआई (बिहार-झारखंड), ये दो नए चैनल वीओआई ग्रुप लांच करने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीओआई मिलनेयर नाम से जो चैनल लांच करने के लिए प्रस्तावित किया गया था, उसका नाम बदलकर साईं दरबार कर दिया गया है। इस चैनल का हेड बर्नाली दास को बनाया गया है। दूसरा चैनल बिहार और झारखंड का रीजनल न्यूज चैनल है। इसका नाम वीओआई (बिहार-झारखंड) है। इस चैनल का हेड मधुरेंद्र सिन्हा को बनाया गया है। मधुरेंद्र अभी तक इंडिया न्यूज में काम कर रहे थे। उन्होंने वीओआई ज्वाइन कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि एक आंतरिक मेल जारी कर इन दोनों चैनलों और इनके हेड के बारे में जानकारी सभी वीओआईकर्मियों को दे दी गई है। सूत्रों का कहना है कि वीओआई के नए निदेशक अमित सिन्हा के नेतृत्व में वीओआई के सभी चैनलों की री-लांचिंग की तैयारी गुपचुप ढंग से चल रही है। बताया जा रहा है कि साईं दरबार चैनल के लोगो को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। यह चैनल शिरडी के साईं पर केंद्रित होगा।

इसमें शिरडी से लाइव आरती और कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। शिरडी और साईं से जुड़ा सब कुछ इस चैनल पर उपलब्ध होगा। यह 24 घंटे का सैटेलाइट चैनल होगा। शिरडी के साईं बाबा के प्रति लोगों का नजरिया, साईं बाबा के जीवन, साईं बाबा से जुड़ी सामाजिक गतिविधियां, सोशल स्टोरीज, जीवन शैली से जुड़े मुद्दे इस चैनल पर प्रसारित होंगे। इस पर बाबा से जुड़े सीरियल भी दिखाए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि शिरडी के ट्रस्ट के संचालकों और वीओआई के बीच प्रसारण को लेकर सहमति बन चुकी है और जल्द ही दोनों पक्ष एक लिखित समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस चैनल को पहला सोशल और स्प्रिचुअल इशूज पर केंद्रित चैनल बताया जा रहा है।

ज्ञात हो कि वीओआई मिलनेयर नाम से चैनल चलाने का लाइसेंस त्रिवेणी समूह को मिला था और इसकी लांचिंग की कई बार कवायद भी की गई पर यह चैनल अस्तित्व में नहीं आ पाया। वीओआई मिलनेयर को लांच करने के लिए रविशंकर को वीओआई में लाया गया था लेकिन ग्रुप एडिटर पद से रामकृपाल सिंह के इस्तीफा देने के बाद रविशंकर को ग्रुप एडिटर बना दिया गया। बाद में रविशंकर ने सीईओ के पद पर काम करते हुए वीओआई से इस्तीफा दे दिया था। वीओआई मिलनेयर की टीम का हिस्सा रहीं बर्नाली दास को साईं दरबार चैनल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उधर, वीओआई बिहार-झारखंड के आने पर वीओआई के रीजनल चैनलों की संख्या पांच हो जाएगी। अभी तक वीओआई (एमपी-सीजी), वीओआई (यूपी-उत्तराखंड), वीओआई (राजस्थान), वीओआई (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल) चैनल चल रहे हैं। वीओआई नेशनल चैनल समेत छह न्यूज चैनलों और साईं दरबार चैनल की री-लांचिंग के लिए प्रबंधन ने रणनीति बना ली है। नए चैनलों साईं दरबार और वीओआई (बिहार-झारखंड) के हेड ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय को रिपोर्ट करेंगे। कल जारी आंतरिक मेल में बताया गया है कि प्रकाश सिंह गेस्ट कोआर्डिनेशन का काम देखेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...