Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई में काम शुरू, चैनल आन एयर

वायस आफ इंडिया का बवाल सुलझता दिख रहा है। कर्मचारियों को जून महीने की सेलरी दे दी गई है और जुलाई माह की सेलरी अगले कुछ दिनों में देने का वादा किया गया है। कल रात 11 बजे चैनल के लोग काम पर लौट आए और रात 12 बजे के करीब चैनल फिर आन एयर हो गया। सूत्रों के मुताबिक चैनल बंद कराने के पूरे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वालों और गाली-गलौज करने वालों के खिलाफ प्रबंधन सख्त कार्रवाई के मूड में है। इन लोगों की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि इस बार के हंगामे में सबसे सक्रिय भूमिका तकनीकी विभाग के लोगों की थी। टेक्निकल स्टाफ ने जब काम करने से हाथ खड़ा कर दिया तो चैनल का आफ एयर होना स्वाभाविक था।

अब ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिससे भविष्य में कभी भी चैनल के आफ एयर होने की स्थिति न आ सके। उधर, अमित सन्हा और मित्तल बंधुओं के बीच चैनल चलाने को लेकर बातचीत जारी है। सूत्रों के मुताबिक सारा विवाद चैनल की देनदारियों को लेकर है। अमित सिन्हा के पक्ष का कहना है कि पुरानी देनदारियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए उसे मित्तल बंधु हैंडल करें जबकि मित्तल बंधु चाहते हैं कि अमित सिन्हा व उनके लोग पुरानी देनदारियों का भी जिम्मा लें। अमित सिन्हा ने मई और उसके बाद की सेलरी व अन्य देनदारियों को चुकता करने का वादा किया है और उसके पहले के लेन-देन के लिए मित्तल बंधुओं को जिम्मेदारी उठाने का अनुरोध किया है।

सूत्रों का कहना है कि कुछ ऐसे लोग भी सक्रिय हैं जो चाहते ही नहीं कि अमित सिन्हा और मित्तल बंधुओं में कोई समझौता हो सके। इनका मकसद चैनल को किसी भी तरह न चलने देने का है। बताया जा रहा है कि ऐसे ही लोग चैनल में स्ट्राइक करवा रहे हैं और कर्मचारियों को भड़काने में जुटे हैं। वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय ने एक आंतरिक आदेश जारी कर न्यूज सेक्शन के सभी लोगों से कह दिया है कि जो लोग काम नहीं करना चाहते, वे जा सकते हैं लेकिन चैनल के अंदर किसी भी तरह की अराजकता किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भड़ास4मीडिया ने ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि चैनल का काम सुचारु रूप से चल रहा है। सभी लोग काम में जुट गए हैं। प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमियों के चलते सारा विवाद हुआ। अब सब कुछ ठीक हो चुका है। जल्द ही सब कुछ ढर्रे पर आ जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...