Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टेस्ट रन शुरू, जिम्मेदारियां तय हुईं

[caption id="attachment_16326" align="alignleft"]वीओआई का नया लोगोवीओआई का नया लोगो[/caption]कई उतार-चढ़ाव झेल चुके ‘वायस आफ इंडिया’ को फिर से जमाने का महाअभियान शुरू हो चुका है। चैनल को पुराने ‘लोगो’ से निजात  दिला दिया गया है। नया लोगो जारी किया जा चुका है। चैनल को री-लांच कराने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। टेस्ट रन शुरू हो चुका है। प्रोग्राम बनने लगे हैं। आफिस में रौनक आ चुकी है। करीब 100 लोगों से ज्यादा की टीम नोएडा स्थित वीओआई आफिस में काम करने लगी है। आज से नाइट शिफ्ट भी शुरू कर दिया गया है। तीन शिफ्टों में काम होने लगा है। शुरुआत में केवल नेशनल न्यूज चैनल लांच करने की तैयारी है। चैनल के वरिष्ठों के बीच कार्य का बंटवारा कर दिया गया है। एसाइनमेंट हेड अजय कुमार को बनाया गया है।

वीओआई का नया लोगोकई उतार-चढ़ाव झेल चुके ‘वायस आफ इंडिया’ को फिर से जमाने का महाअभियान शुरू हो चुका है। चैनल को पुराने ‘लोगो’ से निजात  दिला दिया गया है। नया लोगो जारी किया जा चुका है। चैनल को री-लांच कराने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। टेस्ट रन शुरू हो चुका है। प्रोग्राम बनने लगे हैं। आफिस में रौनक आ चुकी है। करीब 100 लोगों से ज्यादा की टीम नोएडा स्थित वीओआई आफिस में काम करने लगी है। आज से नाइट शिफ्ट भी शुरू कर दिया गया है। तीन शिफ्टों में काम होने लगा है। शुरुआत में केवल नेशनल न्यूज चैनल लांच करने की तैयारी है। चैनल के वरिष्ठों के बीच कार्य का बंटवारा कर दिया गया है। एसाइनमेंट हेड अजय कुमार को बनाया गया है।

वीओआई के नोएडा स्थित आफिस में फिर से लौटी रौनकदिल्ली मेट्रो हेड मधुरेंद्र सिन्हा हैं। कापी और पैकेजिंग का काम सर्वेश तिवारी देख रहे हैं। अखलाक उस्मानी और अतुल अग्रवाल के पास आउटपुट का जिम्मा है। राहुल ठगेले प्रोग्रामिंग देख रहे हैं। वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहा कि वायस आफ इंडिया पर जो दाग लगा है, उसे हम कंटेंट के जरिए धो देंगे। अच्छे कंटेंट से पुरानी बदनामी को खत्म कर करेंगे। हमारी टीम बेहतरीन कार्यक्रम और कंटेंट प्रोड्यूस करने में जुट गई है। हम अच्छा प्रोडक्ट लेकर मार्केट में आएंगे, ये वादा है।

वीओआई को त्रिवेणी मीडिया से खरीदकर अपनी कंपनी सर्चलाइट मूवीज के अधीन करने वाले निदेशक अमित सिन्हा ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहा कि हम अब कभी भी आन एयर हो सकते हैं। फिलहाल खुद की संतुष्टि के लिए ड्राइ रन संचालित कर रहे हैं और जिस क्षण यह लगेगा कि अब सब चीजें परफेक्ट हैं, हम आन एयर हो जाएंगे। अमित ने कहा कि वीओआई को फिर से पुनर्जीवित करने के उनके अभियान में जिन भी लोगों ने जिस भी तरह से मदद की है, मैं उनका शुक्रगुजार हूं और दिल से आभारी हूं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...