Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

उम्मीदों से भरा ‘वीओआई’ आन एयर

वायस आफ इंडिया उर्फ वीओआई को आज सुबह पूरी तरह री-लांच कर दिया गया। दर्जनों झटके-थपेड़े झेल चुके इस न्यूज चैनल का लाइव बुलेटिन आज सुबह-सुबह टेलीकास्ट किया गया। चैनल के पूरी तरह आन एयर होते ही वीओआईकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। चैनल के नोएडा स्थित मुख्यालय के कैंपस में कर्मियों ने पटाखों के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया। ‘सिर्फ खबर’ की टैगलाइन के साथ आन एयर हुए वीओआई के नए अवतार की कई खासियत  गिनाई गई है। नंबर एक- इसे पूरी तरह न्यूज चैनल रखा जाएगा। आशय ये कि दूसरे इंटरटेनमेंट चैनलों के नाच-गाना, हंसी, कामेडी, रीयलिटी शो जैसे कार्यक्रमों को किसी हालत में वीओआई पर न दिखाने के निर्देश चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित सिन्हा ने दिए हैं।

वायस आफ इंडिया उर्फ वीओआई को आज सुबह पूरी तरह री-लांच कर दिया गया। दर्जनों झटके-थपेड़े झेल चुके इस न्यूज चैनल का लाइव बुलेटिन आज सुबह-सुबह टेलीकास्ट किया गया। चैनल के पूरी तरह आन एयर होते ही वीओआईकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। चैनल के नोएडा स्थित मुख्यालय के कैंपस में कर्मियों ने पटाखों के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया। ‘सिर्फ खबर’ की टैगलाइन के साथ आन एयर हुए वीओआई के नए अवतार की कई खासियत  गिनाई गई है। नंबर एक- इसे पूरी तरह न्यूज चैनल रखा जाएगा। आशय ये कि दूसरे इंटरटेनमेंट चैनलों के नाच-गाना, हंसी, कामेडी, रीयलिटी शो जैसे कार्यक्रमों को किसी हालत में वीओआई पर न दिखाने के निर्देश चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित सिन्हा ने दिए हैं।

नंबर दो- चैनल राष्ट्रीय होने के बावजूद प्रदेशों की खबरों को दिखाने का फैसला लिया गया है ताकि दर्शक देश के कोने-कोने में घटित घटनाओं से वाकिफ रहें। इसके लिए एक घंटे का स्पेशल शो ‘वन इंडिया’ नाम से रखा गया है। नंबर तीन- सिर्फ नकारात्मक खबरें ही खबरें नहीं होती बल्कि देश में जो कुछ अच्छा हो रहा है, उसे भी खबर का हिस्सा बनाने का फैसला लिया गया है। प्रत्येक न्यूज बुलेटिन में आखिरी के पांच-दस मिनट ‘एक्स्ट्रा न्यूज’ नाम से होगा जिसमें देश में घटित होने वाली अच्छी चीजों को न्यूज के रूप में दिखाया जाएगा। रात नौ से दस बजे प्राइम टाइम के वक्त एक घंटे का ‘बिग बुलेटिन’ नामक न्यूज कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। शाम को एक घंटे ‘वाह इंडिया’ नामक कार्यक्रम होगा जिसमें पाजिटिव न्यूज के बारे में बात होगी।

वीओआई की टीम में कल्याण कुमार और सचिन सिंह भी जुड़ गए हैं। कल्याण एसाइनमेंट और आउटपुट के बीच कोआर्डिनेशन का काम देखेंगे। सचिन फिलहाल एसाइनमेंट से जुड़े हैं। चैनल से जुड़े लोगों का कहना है कि महीने भर के भीतर चैनल के डिस्ट्रीव्यूशन को दुरुस्त कर लिया जाएगा और यह तकरीबन देश के हर हिस्से में दिखने लगेगा। फिलहाल चरणबद्ध तरीके से डिस्ट्रीव्यूशन पर काम शुरू किया जा चुका है।

चैनल को आन एयर कराने में तकनीकी एक्सपर्ट श्याम साल्वी और विवेक बख्शी की प्रमुख भूमिका रही है। सूत्रों के मुताबिक जूम द्वारा अपना सामान ले जाने के बाद श्याम साल्वी ने दिन-रात मेहनत कर कम रिसोर्सेज में तीन दिनों के अंदर ही चैनल में इंटरनल काम शुरू करा दिया। चैनल को आन एयर कराने के बाद  श्याम साल्वी अब वीओआई के रीजनल न्यूज चैनलों को लांच कराने लिए तकनीकी सेटअप और इंटीग्रेशन के काम में जुट गए हैं।

चैनल के शुरू होने पर भड़ास4मीडिया से बातचीत में मैनेजिंग डायरेक्टर अमित सिन्हा ने कहा कि वीओआई के री-लांच होने में सबसे बड़ी भूमिका स्टाफ की रही है। वीओआई सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि प्रत्येक स्टाफ का है। स्टाफ ने इसे अपना चैनल समझकर दिन-रात मेहनत की है। हर आदमी चाहता है कि वीओआई को कैसे बढ़ाया जाए। हम उम्मीद करते हैं कि सभी लोगों की एकजुटता से हम चैनल को एक दिन अलग मुकाम पर ले जाने में सफल होंगे।

वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय ने बताया कि चैनल पर सिर्फ खबरें दिखाने को मैनेजमेंट ने कहा है। किसी पत्रकार के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती। पिछले कुछ महीनों का अनुभव बेहद खराब रहा। हम लोग खबरों में रहे तो सिर्फ नकारात्मक वजहों से। अब अच्छा करने का मौका है। वीओआई की टीम यह साबित करने का माद्दा रखती है कि खबरों के जरिए किसी न्यूज चैनल को आगे बढ़ाया जा सकता है। हम लोग अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं।

वीओआई के आन एयर होने के बाद दिखाए कुछ कार्यक्रमों की तस्वीरें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...