रायपुर के न्यूज चैनल वाच न्यूज में काम करने वालों के सामने सेलरी का संकट बना हुआ है। जनवरी महीने की सेलरी फरवरी महीने में 26 तारीख को दी गई तो फरवरी महीने की सेलरी अभी तक नहीं मिली है। चैनल को संकट में पड़ते देख यहां से पत्रकारों के इस्तीफा का क्रम भी जारी है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ी बुलेटिन के प्रोड्यूसर आशीष ठाकुर, असिस्टेंट प्रोड्यूसर सत्येंद्र, पीसीआर कोआर्डिनेटर अजय भाटीवाल, एनसीआर के गौरव ने इस्तीफा दे दिया। बताया जाता है कि सत्येंद्र ने ईटीवी, हैदराबाद ज्वाइन किया है तो अजय भाटीवाल व गौरव ने पी7 के साथ नई पारी शुरू की है। इस चैनल में रायपुर से बाहर के जितने भी पत्रकार कार्यरत थे, उनमें से ज्यादातर ने इस्तीफा दे दिया है। अब जितना भी स्टाफ है, वो सेलरी समय से न मिलने से परेशान है।
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों फरवरी माह की सेलरी के लिए एडिटोरियल व वीडियो सेक्शन के 24 लोगों ने सामूहिक तौर पर काम बंद कर दिया। प्रबंधन ने इन लोगों को आज सोमवार तक सेलरी देने का आश्वासन देकर काम पर लौटाने में कामयाबी तो पा ली पर आज के दिन प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि सेलरी अब 25 मार्च को दी जाएगी।











