नेटवर्क18 ग्रुप के न्यूज चैनल आईबीएन7 ने अब आनलाइन माध्यम में पैठ बढ़ाने के लिए हिंदी न्यूज पोर्टल आईबीएनखबर डॉट कॉम www.IbnKhabar.com लांच किया है। यह न्यूज पोर्टल नेटवर्क18 ग्रुप के वेब वेंचर वेब18 का पार्ट है। वेब18 के सीईओ सूर्य मंथा का कहना है कि हिंदी के किसी शानदार वेब पोर्टल में जो कुछ होना चाहिए, आईबीएऩखबर डॉट कॉम में वो सब कुछ है। इस पोर्टल में वीडियो, शो, ब्लाग, चैट, पोल जैसे फीचर हैं।
रेडियो के लिए खुशखबरी। अब इस माध्यम पर राजनीतिक विज्ञापन भी प्रसारित किए जा सकेंगे। इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के क्रियान्वित होने में महीने भर लगेंगे। इस वक्त भारतीय रेडियो उद्योग का एड रेवेन्यू 750 से 800 करोड़ रुपये के बीच है। इस कदम से डेढ़ सौ से लेकर 200 करोड़ रुपये और बढ़ने के आसार हैं।
उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल 2004 को जारी कामर्सियल एडवर्टाइजिंग के कोड आफ कंडक्ट में कहा गया है कि आल इंडिया रेडियो पर राजनीतिक प्रकृति के विज्ञापन प्रतिबंधित रखे जाएंगे। यह नियम एफएम पर भी लागू था। रेडियो इंडस्ट्री के लोग पोलिटिकल एड के लिए काफी समय से लाबिंग में जुटे हुए थे।











