टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप के साथ प्रेसीडेंट और डायरेक्टर के रूप में सफल पारी खेल चुके और सीईओ के रूप में जी इंटरटेनमेंट को शिखर पर पहुंचा चुके दिग्गज मीडिया प्रोफेशनल प्रदीप गुहा अब आनलाइन वीडियो और वीडियो एडवरटाइजिंग की बड़ी कंपनी वीडोपिया के साथ जुड़ गए हैं। वे इस कंपनी के बोर्ड आफ एडवाइजर्स के हिस्से बने हैं। गुहा वीडोपिया की एडवरटाइजरों व पब्लिशरों के साथ पार्टनरशिप कराने के काम को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।
गुहा के वीडोपिया का हिस्सा बनने पर वीडोपिया इंडिया के ग्लोबल सीबीओ और एमडी सौरभ भाटिया ने खुशी जाहिर की और उनके अनुभवों का लाभ उठाकर कंपनी को तेजी से आगे बढ़ाने का इरादा जताया। वहीं प्रदीप गुहा ने भी आनलाइन वीडियो मानेटाइजेशन क्षेत्र की शीर्षस्थ कंपनी वीडोपिया को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के प्रति विश्वास व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि प्रदीप गुहा ने जी ग्रुप 1 जनवरी 2005 को ज्वाइन किया और इसके बाद जी को मार्केट लीडर स्टार इंडिया के बराबर लाकर खड़ा कर दिया। इसी तरह जी से पहले प्रदीप गुहा टाइम्स आफ इंडिया को प्रकाशित करने वाली कंपनी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के साथ रहे और इस कंपनी को वो ऊंचाई प्रदान की जिसकी मीडिया में मिसाल दी जाती है।











