Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी5 के दो पत्रकार गिरफ्तार

दो और तेलुगु चैनलों के खिलाफ मामला दर्ज : राज्यभर में विरोध प्रदर्शन : आंध्र प्रदेश सरकर ने पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की हेलिकॉप्टर हादसे में हुई मौत में अंबानी बंधुओं की कथित साजिश संबंधी खबरें प्रसारित करने के मामले में दो और तेलुगु समाचार चैनलों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन चैनलों में से एक के मालिक कांग्रेस सांसद वाई एस जगनमोहन रेड्‍डी हैं। पुलिस के मुताबिक एनटीवी और वाईएसआर के बेटे जगनमोहन के स्वामित्व वाले साक्षी टीवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चैनलों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने एक वेबसाइट आधारित खबर के हवाले से यह समाचार प्रसारित किया कि पिछले साल सितंबर में हेलिकॉप्टर हादसे में हुई वाईएसआर की मौत में अंबानी बंधुओं का हाथ हो सकता है।

इन चैनलों के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता फैलाने और भारतीय दंड संहिता और केबल नेटवर्क नियमन कानून की विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राज्य पुलिस ने इन्हीं आरोपों पर टीवी5 प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके दो पत्रकारों ब्रह्मनंद रेड्डी और पी वेंकट कृष्णा को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। इन खबरों के कारण राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। उपद्रवियों ने मुकेश व अनिल अंबानी समूह की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन तीनों मामलों को सीआईडी को सौंप दिया गया है। जांच बढ़ने पर कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दो पत्रकारों से पूछताछ की जा रही है। रिमांड पर लेने के लिए उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। विभाग के सूत्रों ने बताया कि पुलिस और गिरफ्तारियों के मामले में काफी सतर्कता बरतेगी क्योंकि टीवी5 के संपादकों की गिरफ्तारी के बाद राज्य भर में पत्रकार संगठन बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। साभार : जनसत्ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...