Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

एक युवा टीवी जर्नलिस्ट की भड़ास

मेट्रो कार्ड को वापस कर उससे मिले पचास रुपये से उस दिन का किराना घर में आया था। मुझे मेरे दोस्त को उस कार्ड को वापस कराते वक्त एक ही शर्म महसूस हो रही थी कि क्या घंटा जिंदगी जी रहे हैं हम। दोनों पेशे से पत्रकार लेकिन अगर कोई तीसरा शख्स रास्ते में मिल जाए या दफ्तर आकर चाय पीने को कह दे तो ये भी नही कह सकते कि हम फटेहाल हैं। जब मैं पैदा हुआ था तो घर में तरक्की ही तरक्की हुई थी। जैसे-जैसे बड़ा हुआ घर का धन धीरे-धीरे मुझ पर खर्च होता चला गया। क्या दिमाग चला कि यह गड़बड़ लाइन चुन ली। गड़बड़ी हमारे साथ जिंदगी ने भी की। समय बदलने के साथ कई बुरे शौक लग गये।

मेट्रो कार्ड को वापस कर उससे मिले पचास रुपये से उस दिन का किराना घर में आया था। मुझे मेरे दोस्त को उस कार्ड को वापस कराते वक्त एक ही शर्म महसूस हो रही थी कि क्या घंटा जिंदगी जी रहे हैं हम। दोनों पेशे से पत्रकार लेकिन अगर कोई तीसरा शख्स रास्ते में मिल जाए या दफ्तर आकर चाय पीने को कह दे तो ये भी नही कह सकते कि हम फटेहाल हैं। जब मैं पैदा हुआ था तो घर में तरक्की ही तरक्की हुई थी। जैसे-जैसे बड़ा हुआ घर का धन धीरे-धीरे मुझ पर खर्च होता चला गया। क्या दिमाग चला कि यह गड़बड़ लाइन चुन ली। गड़बड़ी हमारे साथ जिंदगी ने भी की। समय बदलने के साथ कई बुरे शौक लग गये।

पहले नौकरी की चिंता में पीते थे। फिर नौकरी मिली तो काम के तनाव में। फिर पैसा ना मिलने के गम में और अब तो इसलिए पीते हैं कि साला नहीं पिएं तो नींद ही नहीं आती। इस जिंदगी ने सब कुछ खत्म कर दिया। जिसकी शादी हो गई है, वो रोज खून के आंसू रोता है। वह बीवी को ऐसे गरियाता है जैसे उसने किसी और को अपना लिया हो। और जिनकी शादी नहीं हो रही वो इसलिए परेशानी में हैं कि शादी के बाद बीबी को क्या खिलाएंगे?

पांच साल में इतने पैकेज काटे, कई खबरें लाइव की। कई फोनो लिए लेकिन जिंदगी के लिए कुछ नहीं कर पाए। हमे निचोड़ लिया गया। हमारे हक की अवाज का गला घोट दिया गया। हम हर रोज एक ऐसे बलात्कार का शिकार होते गये जिसने हमारे अंदर के जुनून को जंग लगा दिय़ा। ऐसा नहीं कि हम अकेले हैं। हम जैसे कई पत्रकार हैं जो इस मीडिया में मंदी की मार के साथ-साथ अपने-अपने दफ्तर की अंदरुनी दिक्कतों का शिकार हो रहे हैं जो अब मीडिया के लिए आम हो गई है। क्या होगा… क्या हम ऐसे हो जाएंगे…. हम तो पूजा-पाठ धर्म-कर्म में विश्वास भी करते हैं। क्या अब नास्तिक होकर देखें?

लेखक युवा टीवी जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने नाम न प्रकाशित करने का अनुरोध किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anirudh kumar

    April 10, 2010 at 3:42 pm

    भाई साहब आपने नि:संकोच वहीं लिखा जो आज सच्चाई है। पत्रकारिता एक ऐसा पेशा है जिसमें शोषण और अत्याचार के सिवा और कुछ नहीं है। पेमेन्ट के नाम पर जब पैसे मांगने जाईए तो जैसे लगता हो कि आप अपना पेमेन्ट नहीं भीख मांग रहे हों। फिर भी सब्र कीजिए और भगवान पर विश्वास रखे। कभी न कभी समय बदलेगा हीं
    अनिरूद्व

  2. anonymus

    April 10, 2010 at 8:17 am

    आज इलेक्ट्रोनिक मीडिया का रिपोर्टर दिहाड़ी मजदूर से भी गये गुजरे हाल में है…..आसपास के लोग यह सोचते हैं की मीडिया कर्मी बहुत ही ग्ल्मेरस काम करते हैं … दूसरों को अत्याचारों से निजात दिलवाने में मदद करतें हैं …..लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है …..रिपोर्टर अपना शोषण करवाने पर मजबूर है …..जो लोग अख़बार या मीडिया के दूसरे तंत्र चला रहे हैं उनके हाथों की कटपुतली बना हुआ है.. अब पत्रकारिता में उन लोगों का बोलबाला है जो अख़बार या मीडिया के दूसरे तंत्र चला रहे लोगों के तलवे चाट कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं ….ऐसे लोग उसी थाली में छेद करने में लगे हैं जिससे उनकी रोज़ी चलती है ….इसकी सबसे बड़ी वजह है ऐसे लोगों का एल्क्ट्रोनिक मीडिया में आ जाना जो पहले शादी – ब्याह में फोटोग्राफी करते थे….ऐसे लोगों का पत्रकारिकता से दूर -दूर तक कोई नाता रिश्ता नहीं था …..लेकिन उनके पास कैमरे थे इलेक्ट्रोनिक मीडिया तंत्र चला रहे लोगों ने इन लोगों को अपना रिपोर्टर नियुक्त कर दिया …..इन स्वार्थी लोगों ने ऐसा कर के दो निशाने साधे… एक…. इनको दिहाड़ी पर ‘रिपोर्टर’ ! मिल गए… दूसरा ऐसे लोगों को की जमात खड़ी कर ली जो इनके इशारों पर कम करने लगे और असली पत्रकारों का इन का दर दिखा (या तो ऐसे काम करो जैसे यह शादी ब्याह के cemra man रिपोर्टिंग कर रहें हैं वर्ना अपने घर का रास्ता पकड़ो ) कर मीडिया तंत्र चला रहे लोगों ने पत्रकारिता में लगे लोगों का शोषण करना शुरू कर दिया…..आज कल न्यूज़ चनेलों में छ -छ महीनो तक पैसे ना देना आम बात हो गई है ….रिपोर्टर महीने भर तक इसी आस में काम करता है की इस महीने तो ‘सेठ’ मेहेरबान हो ही जायेगा …”कुछ टुकड़े हमें भी दाल देगा” ….
    [b][/b][b][/b]:(

  3. बोले

    April 9, 2010 at 1:00 pm

    कुकुरमुत्ते की तरह चैनलों का उगना और उसके साथ ही अनप्रोफेसनल लोगों का इस इंडस्ट्री में आना शायद ऐसे हालातों के लिए जिम्मेदार है पर भाई देर है अंधेर नही है।समय आने पर सब ठीक होगा।

  4. ashishh

    April 8, 2010 at 6:20 pm

    jo jindgi se samjhota nahi karte unka is se bhi bura hall hota hai…par aap ko sukun ki need jarur aati hogi…bhut kam loge bache hai aap jaise

  5. Durg singh barmer

    April 8, 2010 at 2:56 pm

    har jgah ka to yahi haal he to barmer jaise ilake me to patrakaar ji ke kyaa haal honge ptc or phono se duniya sochti he hum mahan log he asliyat ye he ki sharab se jyda behuda nasha patrkarita hein

  6. Amar Sanwaria

    April 7, 2010 at 11:27 am

    :([b][/b] yahi media ka sach hai mere dost, glamour bhre is gorakhdandhe se logo ko bacha kar ab to bhalai main jut jao yar. nahi to upperwala hi bhala karega.

  7. anees alam

    April 8, 2010 at 10:53 am

    भाई ये पत्रकारिता भी किसी नशे से कम नहीं है जो एक बार इसकी लत में पड़ गए तो फिर बस डूब गए

  8. satya prakash azad

    April 7, 2010 at 3:02 am

    bhai, is tarah ki zindagi jine me maza aa raha hai to lo maza, nahi to line badal lo, madad mai karunga….

  9. Rakesh bhartiya

    April 7, 2010 at 3:35 am

    bilkul sahi baat hai dost,kher hamney kisi nasey ko to nahi kiya per sab kuch khabrno key liye kartey rehney key karran apni pursnal life khatam kar li ,kaam key bhoj ney tanav garst kar diya khabrno ki duniya pavitr pasey ki bajey vayvsyaki ban gayi…..kher thx god teri raja mai raji hai hum ……….apna gum seney mey dabaker .logo ke dhuk dar ujjager karney waley kalam key diwan ko sallam !

  10. ankit mathur

    April 7, 2010 at 4:46 am

    काफ़ी दुख की अनुभूति हुई आपका अनुभव पढकर, यकीन तो नही होता कि इतना बुरा हाल होगा, जितना कि आपने दर्शाया है… या वाकई पत्रकारिता का काला सच ये ही है?

  11. sapan yagyawalkya

    April 7, 2010 at 5:05 am

    bhaiya,meri bat ko anyatha mat lena. sangharsh to jindgi ka hissa hai.kintu yadi asafalta lambe samay tak milti hai to kya hame tatasth bhav se vichar nahi karna chahiye? iske pichhe lakshya ki spashta na hona ya kam ki shaili upyukt na hona bhi ho sakta hai. aastha bahut achchhi hoti hai. kabhi pyukkt sthiti me apne aaradhya se ekagrata se yah sab kahkar dekhen.aansuon ke dhundh ke bich shayad koi rasta chamak uthe.yadi meri bat kahin dukhi kare to kshama karne ki krapa karen. Sapan Yagyawalkya. Bareli.(MP)

  12. atul sharma

    April 7, 2010 at 1:38 pm

    aap aur ham jaise patrakaro ka yeh hall ek sachayi hai, lekin ek sachayi yeh bhi hai ki ab ham chah kar bhi isse chhod nahi sakte. jiske pichhe kayi kaaran hai.

  13. suresh pandey

    April 7, 2010 at 12:54 pm

    भाई आपने फ़ोनों दिए, एक्सक्लुसिव ब्रेक की और उसका ये सिला. करेंगे क्या? प्रिंट में भी यही हाल है, बड़े मीडिया हाउसों में चल रही चापलूसी का कमाल है इमानदार बदहाल हैं बेईमान मालामाल हैं कोई नहीं पुरसाहाल है, योय्गता बताओं तो मिलता है जवाब – नौकरी भूल जाईए -हमें घोड़े नहीं गधे चाहिए. तो दोस्त कुछ नया कीजिये कुछ और ना बन सके तो पान की दूकान खोल लीजिये. अभी आप युवा हैं राह मिल जाएगी, ठीक है फिलहाल रात है तो सुबह भी आएगी.

  14. azaz

    April 7, 2010 at 7:38 am

    bhai mai aapka dard samajh sakta hu kyonki mai bhi directly or indirctly media ki mandi ka shikar hua hu…..sirf ek choti si kahani kahni hai,,,,,ek maoulvi shab roz allah mian ko awaj dete the lagbhag chalis sallon tak unhone pancho waqt ki namaz bhi poori imandaari se padhi 41 pe saal aziz aakar unhone allah se kaha..ya allah ab aur nahi hota mere saath aisa kyon kar raha..atbhi uppar se awaz aayi ki aaj tak jo teri ibadat se tere pichle janamo ke paap kate ab aaj se tere is janam ka khata khulega ap aage teri marji..tu mujhe maan ya mat maan….isliye upar wale pe poora yakin rakho mere bhai…
    ho sakta hai meri baaten thoda moral lecture jaisa lagta hoga..lekin yakin mano upar wala dekh raha hai..un thakathit employers ki band bajegi aur ham nachengeee.

  15. vineet kumar

    April 7, 2010 at 8:01 am

    yah aak aam jouranilest ki peeda hai. jouranlisto ka bhaut bada hissa esi thara jee raha hai aap na himaat kar ka yha dard shai platform par uhaya hai.

  16. Amal kumar srivastava

    April 12, 2010 at 6:40 am

    Aap ne jo likha hai use padh kr mujhe apne beete din yaad aa gaye kyoki is saransh me likhe ek ek shabd mujhe laga ki meri khud ki lekhni hai..but dost ye vastvikta hai or isk jimmedar bhi hm he hai,kyoki ye sirsh pr badhe media thekedar bhi is din se ho kr gujre hai but vo apne purane dino ko bhul jate hai..ak chij or bhi hai ki galat karne se jyada dosi galat ko sahane wala hota hai.hm mediakrmi ho kr jb galat k khilaf sirf isliye aawaj nahi udhate ki hme apne naukri ki chinta hoti hai or us naukri se bhi hm santust nahi rahte to galti kiski ……is sawal ka jawab mai aap k uppar chodta hu….

  17. ABHISHEK_RONIN

    April 14, 2010 at 2:30 am

    100 take ki bat…ye dhandha sirf jugaad karne walo ya fir chaplusi karne walo ke liye rah gaya hai. Jo insan samne uth kar bolne ki himmat rakhta ho vo is industry ke liye nahi bana hai.

  18. pramod shukla

    May 24, 2010 at 2:33 pm

    mere annam dost tumne such kaha ab akhbaar bussiness ho gaya hai such aur imaandaar reporter ghutghutker mar raha hai magar kalam ke sipahi kabhi haarte nahin ye ladai zaari rakhna.

  19. shahid pathan

    November 29, 2010 at 12:23 pm

    weitten by sahid pathan nov 29-210
    are yaar kiya kahu patrkar to ek vesya se bhi gaya guzra ho gaya ho jo din raat chnneloo ke liye marwata hai par paisa phir bhi nahi mang pata sabr kao yaar kabhi to bhagan meharwan hoga

  20. shahid pathan

    November 29, 2010 at 12:29 pm

    shahid pathan- danik swatantra chetna hindi news paper (u.p.) mere gumnaam dost aaj tumne likah aese halat se rojana ki karmath patrkar guzar rahe hai kiyonki unki soch aaj bhi gnesh shankar vidyarti jaise hai par bhaiya in sab ke liye elictonic media he doshi hai kam se kam sanswad sutro ko seneiro ke sir par to nahi bathaya jata

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...