Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

साल पूरा होने का जश्न और स्टाफ की पीड़ा

तीन दर्जन के करीब लोग जा चुके हैं जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ से : छत्तीसगढ़ का पहला सेटलाइट चैनल होने का दावा करने वाला ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ पहली अक्टूबर को एक साल का हो जाएगा। इस एक साल में चैनल ने कई उतार-चढ़ाव देखे। एक साल पूरा होने के पहले ही चैनल में संपादक स्तर के चार लोग विदा हो चुके हैं। चैनल को लांच करने वाले संपादक रविकांत मित्तल, एडीटर इनपुट संजय द्विवेदी, उसके बाद क्रमशः रवि पाराशर, पंकज शुक्ला की विदाई के बाद अब कमान संभाली है अभय किशोर ने। यानी एक साल में पांचवें अधिकारी के साथ स्टाफ को काम करना पड़ रहा है। 1 अक्टूबर, 2008 को लांच हुए इस चैनल के मालिक, जिन्होंने जी न्यूज से फ्रेंचाइजी लेकर इस चैनल की शुरुआत की, अपने तुगलकी व्यवहार के कारण कर्मियों में असुरक्षाबोध के कारण बने हुए हैं।

मूलतः लोहे के व्यापारी रहे इस चैनल के मालिकों के व्यवहार से तंग आकर इस मंदी के दौर में भी लोग अपनी नौकरी छोड़ रहे हैं। चैनल में हमेशा अफरातफरी का आलम रहता है। जिनको मौका मिल जा रहा है, चले जा रहे हैं। जो यहां रुके हैं, उनकी मजबूरी समझी जा सकती है। चैनल के एक साल पूरा होने का जो उत्सव 1 अक्टूबर, 2009 को होगा, उसमें चैनल को लांच कराने वाले तमाम साथी नहीं रहेंगे। इसकी पीड़ा स्टाफ में है। चैनल की चार प्रमुख एंकर कीर्ति सिसोदिया, श्वेतांशी, इफत अली, दीपिका राव, रिपोर्टर्स में ऋचा सिंह, अंकुर विजयवर्गीय, नेहा बग्गा, हेमंत मिश्रा, केशव पटेल, आउटपुट की टीम से सोमेश सिंह, ब्रम्ह प्रकाश, पूनम गुप्ता, योगेश, शालिनी श्रीवास्तव, नर्मंदेश पाठक, पंकज सोनी, राजेश पाण्डेय, अक्षय झा, शास्वत शुक्ला, टेक्नीकल स्टाफ में पीसीआर के आनंद, वीटी एडीटर नीरज, टेक्नीकल के अजीम, ग्राफिक्स से नीरज, सपोर्ट स्टाफ के जेनेट, निक्की जैसे तमाम नाम हैं जो अब चैनल के साथ नहीं है। स्टाफ में एक गहरा असुरक्षाबोध है। चैनल में जो भी शीर्ष स्तर पर काबिज हैं, उनकी हालत पीए जैसी बताई जाती है। जो मालिकों की हां में हां नहीं मिलाता, वह यहां टिक नहीं पाता।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...