Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी न्यूज रिपोर्टर से दुर्व्यवहार में अफसर नपा

रायपुर से मिल रही सूचना के अनुसार आदिम जाति अनुसंधान संस्थान में इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मी से दुर्व्यवहार की कथित शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अधिकारी को निलंबित करने कहा है. प्राथमिक जांच में आदिम जाति अनुसंधान संस्थान के सहायक अनुसंधान अधिकारी एसआर चौहान को दुर्व्यवहार का दोषी पाया गया है. उनके निलंबन से संबंधित जारी आदेश में कहा गया है कि शासन द्वारा प्रथम दृष्टया मर्यादाहीन व्यवहार करने व छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के उल्लंघन के चलते एसआर चौहान को निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में उनहें मुख्यालय कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास कार्यालय में संलग्न किया गया है. विभागीय मंत्री केदार कश्यप ने प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है. जांच कमेटी में के.आर. ठाकुर, एल.के. गुप्ता व आर.एस. सिंह शामिल हैं.

खबर के अनुसार आदिम जाति अनुसंधान संस्थान में ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ न्यूज चैनल की रिपोर्टर प्रियंका कौशल रिपोर्टिंग के सिलसिले में किसी अधिकारी से मिलने पहुंची. अधिकारी के न मिलने पर बाजू वाले कमरे में जानकारी लेने पहुंची तो वहां बैठे अधिकारी ने उन्हें धकियाते हुए यह कहकर बाहर निकाल दिया कि क्या मैं चपरासी हूं जो किसी की जानकारी रखूं? अफसर का नाम सहायक अनुसंधान अधिकारी एसआर चौहान बताया गया है. सुश्री कौशल इस मामले को लेकर पत्रकारों के साथ सीएम से मिलीं. सीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी को निलंबित करने विभागीय मंत्री को कहा. विभागीय मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी. विभाग के कमिश्नर डॉ. बीएस अनंत ने भास्कर से कहा कि एडिशनल डायरेक्टर एलके गुप्ता मामले की जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक जांच में दोनों ने एक-दूसरे पर दुर्व्‍यवहार का आरोप लगाया है. हालांकि सुश्री प्रियंका का बयान नहीं हो सका है. प्रकरण को लेकर पत्रकारों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. (साभार : दैनिक भास्कर और देशबंधु)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...