टाइम्स आफ इंडिया वालों की कंपनी है बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) और बीसीसीएल के कई चैनल हैं. टाइम्स नाऊ, ईटी नाऊ के अलावा एक और चैनल है ‘जूम’. ‘जूम’ फिल्मी हीरो – हीरोइनों के उठने बैठने चलने बोलने बतियाने गाने बजाने बजवाने आदि की खबरें देने वाला चैनल है यह.
एंटरटेनमेंट कैटगरी का बादशाह माना जाता है इस चैनल को. जमकर लाभ कमाता है यह चैनल. इसके सीईओ साहब ने इस्तीफा दे दिया है. नाम है इनका सुरेश बाला. ये अब खुद का कोई धंधा शुरू करने जा रहे हैं. बाला ने नोटिस पहले दे दिया था. वे 15 जून को आखिरी बार जूम के दफ्तर गए. बाला चैनल वी में भी रह चुके हैं.












ravishankar vedoriya
June 17, 2010 at 10:39 am
nai pari ke liye bala ji badhai