Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

दिल्‍ली गैंगरेप : राज्‍यसभा में बेशर्मी से हंस रहे थे राजीव शुक्‍ला

देश की बेदिल राजधानी दिल्‍ली में एक मेडिकल छात्रा की अस्‍मत लूट ली गयी। छह लोगों ने चलती बस में इस दरिंदगी को अंजाम दिया। पूरा देश इस घटना से स्‍तब्‍ध और शर्मसार है। सड़क से लेकर संसद तक मामले की गूंज सुनाई दे रही है। हर पार्टी घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इतनी बड़ी घटना को लेकर शायद उतने संवेदनशील नहीं हैं। या कहें तो वे हद दर्जे के बेशर्म हैं। उन्‍हें इंसानियत की बोटियां नोचने वाले इस हैवानियत से तनिक भी फर्क नहीं पड़ता है। शायद उनका जमीर मर चुका है। ऐसा ही लगा संसद में राजीव शुक्‍ला को हंसते देखकर। 

राज्यसभा में सांसद गैंग रेप कांड पर चर्चा कर रहे थे। इस चर्चा पर सपा की सांसद जया बच्‍चन रो रही थीं। पर केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री राजीव शुक्ला हंस रहे थे। शुक्ला की हंसी कैमरे में कैद हो गयी। उनकी हंसी से साफ था कि वे रेप कांड को लेकर हो रही चर्चा उनके लिए किसी मायने में गंभीर नहीं थी। उनके लिए शायद यह जघन्‍य बस एक रुटीन था। सोचने पर यह स्थिति और त‍कलीफ देती है जब आपको पता होता है कि राजीव शुक्‍ला केवल मंत्री, सांसद ही नहीं हैं वरन पत्रकार भी रहे हैं। 

दरअसल भाजपा सांसद माया सिंह ने राज्यसभा में गैंप रेप का मामला उठाया था। उन्होंने इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े किये। इन सवालों का जवाब देने के लिए राजीव शुक्ला खड़े हुए। इस दौरान विपक्षी सदस्य कानून व्‍यस्‍था को लेकर हंगामा करने लगे। इस पर राजीव शुक्ला हंस पड़े। पर शुक्ला शायद भूल गए कि उनकी यह बेशर्म हंसी सारा देश टीवी पर देख रहा है। शायद शुक्‍ला को इस घटना से कोई फर्क भी न पड़ा हो क्‍योंकि वो अब नेता हो गए हैं, ऐसे नेता जिनके सीने में दिल नहीं होता, जिसकी संवेदना मर गई हो और शरीर में बस स्‍वार्थ का लहू बहता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...